- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- SP Said Wife Abuses, Molests One Month Old Daughter, Threatens To Burn Her In laws’ House
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवक ने पत्नी की शिकायत एसपी से की है।
- गुरुवार को राहतगढ़ से एसपी ऑफिस आए पीड़ित पति ने की शिकायत
एक पति का उसकी पत्नी ने जीना मुहाल कर दिया है। मामला राहतगढ़ थाना क्षेत्र का है। पत्नी से प्रताड़ित पति ने गुरुवार को एसपी ऑफिस आकर पत्नी के खिलाफ ही आवेदन दिया। इसमें कहा है कि पत्नी उसे परेशान कर रही है। उसकी एक माह की बेटी के साथ मारपीट करती है। बेटी का गला दबाती है। जब मन होता है, तब मायके चली जाती है। रुपए मांगती है। पति ने जब पत्नी के इस बर्ताव की शिकायत उसके मायके वालों से की, तो उन्होंने उसे घर जलाने की धमकी दी।
राहतगढ़ निवासी हेमंत कुशवाहा ने बताया, वह मजदूरी करता है। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले गमरिया गांव में रहने वाली सोनम काछी से हुई थी। शादी के करीब दो माह तक तो सब ठीक रहा। इसके बाद पत्नी परेशान करने लगी। खर्च के लिए अनाप-शनाप रुपयों की मांग करने लगी। घर में लड़ाई-झगड़ा करती है। रोकने पर घर का समान में तोड़-फोड़ करती और उसके साथ मारपीट करती है।
हेमंत ने बताया, उसकी एक माह की बेटी है। उसका भी लालन-पालन उसकी पत्नी सही तरीके से नहीं करती। बेटी के साथ मारपीट करती है। गला दबाती है। जब इसकी शिकायत पत्नी के मायके वालों से की गई, तो वे ससुराल आकर हेमंत के साथ ही मारपीट के लिए तैयार हो गए। हेमंत का आरोप है कि उन्होंने घर में आग लगाकर समान जला देने की धमकी भी दी। हेमंत ने पति के साथ एसपी को आवेदन देकर पत्नी सोनम को समझाइश देने की मांग की है।