- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Narsingh Temple Robbery Case Update, Indore News; Ten Idol Stolen From Mandir At Pandharinath
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर7 घंटे पहले
मंदिर की संरक्षक तारादेवी ने बताया कि इनमें से एक प्रतिमा 400 साल पुरानी थी।
शहर के पंढरीनाथ थानाक्षेत्र स्थित नृसिंह मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गई प्रतिमाओं में से एक 400 पुरानी नृसिंह भगवान की भी मूर्ति थी। चोर जाली कूदकर मंदिर में घुसा और मंदिर से करीब 10 छोटी-बड़ी प्रतिमाएं झोले में भरकर ले गया। चोर मंदिर में रखे पूजन के लिए तांबे, पीतल के बर्तन भी ले गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सीसीटीवी में झोला लेकर जाते दिखा चोर।
घटना जवाहर मार्ग स्थित नृसिंह मंदिर में बुधवार देर रात हुई। एक अज्ञात चोर जाली फांदकर मंदिर में घुसा और भगवान प्रतिमाएं लेकर भाग निकला। मंदिर की प्रबंधक तारा देवी ने बताया कि चोर रात करीब 3 बजे मंदिर में घुसा। यहां पर बड़ी प्रतिमाओं के सामने रखी अष्टधातु सहित अन्य प्रतिमाएं चोर लेकर भाग निकला। 3 बजकर 5 मिनट पर मुझे आवाज आई थी। इस पर मैंने कौन है कहते हुए आवाज भी लगाई। चोर ने मेरे कमरे के गेट की बाहर से कुंडी चढ़ा दी थी। इस कारण मैं बाहर नहीं आ सकी।
सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि एक चोर झोला लेकर जाते हुए नजर आ रहा है। चोर जो प्रतिमा लेकर गए हैं, वह हमारे पूर्वजों के जमाने की है। वह बेशकीमती थी। इसमें से एक नृसिंह भगवान की 400 पुरानी प्रतिमा थी। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। सूचना के बाद थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और आस-पास के सीसीटीवी कैमरा की जांच की। यहां पर एक कैमरे में चोर झोले में भगवान की प्रतिमाएं लेकर भागते हुए नजर आ रहा है।