ट्रेन में कोरोना गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है.हर यात्री को एक मेडिकल किट दी गई है. साथ ही डॉक्टरों के ऑनलाइन कॉल की व्यवस्था की गई है.यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान राम से जुड़े हर मनोरम तीर्थस्थल का दर्शन करेंगे.जैसे राम जन्मभूमि,हनुमान गढ़ी,भारत मंदिर,सीता माता मंदिर,तुलसी मानस मंदिर,संकट मोचन मंदिर,सीतामढ़ी,त्रिवेणी संगम,हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रम,श्रृंगी ऋषि मंदिर,रामघाट,सती अनुसुइया मंदिर,पंचवटी,अंजनद्री हिल,हनुमान जन्मस्थल,ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे.