Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मेला में ऑटो मोबाइल शोरूम तैयार न होने के कारण स्टॉल्स पर इस तरह वाहन खरीद हो रही है
- मेला में शोरूम बनाने पर नहीं, वाहन बेचने पर ध्यान दे रहे डीलर
- अभी 54 ऑटो मोबाइल डीलर को दिए गए हैं नोटिस
यदि तीन दिन में ऑटो मोबाइल डीलर के शोरूम बनकर तैयार नहीं हुए तो उनके ट्रेड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए जाएंगे। क्योंकि मेला में 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट इसी शर्त पर दी गई है कि मेला में ही व्यापारियों को शोरूम बनाकर वाहन विक्रय करने होंगे। यह अल्टीमेटम शुक्रवार को मेला में ऑटो मोबाइल सेक्टर के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त परिवहन विभाग अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने दिया है। साथ ही उन्होंने मेला भी घूमा है।
शुक्रवार को परिवहन विभाग के अपर आयुक्त अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने ग्वालियर व्यापार मेला में तैयार हो रहे चार पहिया व दोपहिया वाहन शोरूम का निरीक्षण किया है। इनकी तैयारियों को लेकर अपर आयुक्त ने डीलरों को निर्देश दिए हैं कि 28 फरवरी तक अपना शोरूम पूर्ण रूप से तैयार कर लें, नहीं तो ट्रेड लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। मेले में वाहन विक्रय करने के लिए 54 डीलर्स को परिवहन विभाग से लाइसेंस जारी किए गए हैं, लेकिन मेला में दुकान आवंटन में देरी होने की वजह से शोरूम तैयार नहीं हो सके थे। आरटीओ ने डीलर्स को सशर्त ट्रेड लाइसेंस जारी किए थे। 21 फरवरी तक इन्हें अपने शोरूम तैयार करने थे, लेकिन उनका काम काफी धीमा चल रहा है। जिस कारण अभी तक शोरूम अधूरे थे। ऐसे में मेले में वाहनों के वैरीफिकेशन के लिए स्टाल बना लिया था। शहर में बने शोरूम पर ग्राहक से गाड़ी का सौदा किया जा रहा था। वाहनों के शोरूम अधूरे होने की वजह से मेले में भी रौनक नहीं आ पा रही है। इसके चलते अपर आयुक्त अरविंद कुमार व आरटीओ एसपीएस चौहान, एआरटीओ रिंकू शर्मा ने मेले में शोरूम का निरीक्षण किया। साथ ही डीलरों के साथ बैठक भी की है।
दो पहिया से ज्यादा चार पहिया की डिमांड
कोरोना काल में हुए घाटे को पूरा करने में ऑटोमोबाइल कारोबारी जुटे हैं। मेला में शोरूम तैयार नहीं है, लेकिन स्टॉल्स से करोड़ो का कारोबार कर चुके हैं। मेला में अभी तक बिके वाहनों में दो पहिया से ज्यादा चार पहिया वाहनों की डिमांड हैं। लगभग 10 करोड़ रुपए टैक्स जमा हो चुका है। मेला में 16 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक हर कितने वाहन बिक उसको आंकड़ों से समझ सकते हैं।
तारीख दुपहिया चार पहिया
16 फरवरी 33 176
17 156 252
18 209 178
19 176 206
20 185 150
21 155 107
22 144 128
23 195 159
24 184 179
25 138 208