गौतम गंभीर बोले-देश के जवानों की जान से अहम नहीं क्रिकेट, पाकिस्तान से ना हो मैच

गौतम गंभीर बोले-देश के जवानों की जान से अहम नहीं क्रिकेट, पाकिस्तान से ना हो मैच


पाकिस्तान से ना हो कोई मैच- गौतम गंभीर (Gautam Gambhir/Instagram)

पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एक बार फिर पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने की बात कही है, उनका मानना है कि जब तक सरहद पार से प्रायोजित आतंकवाद नहीं रुकता दोनों देशों के क्रिकेट रिश्ते बहाल नहीं होने चाहिए.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 26, 2021, 11:24 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एक बार फिर पाकिस्तान से भविष्य में कोई मैच नहीं खेलने की बात कही है. गौतम गंभीर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत के लिए क्रिकेट से अहम उसके सैनिकों की जान है और जबतक सरहद पार से प्रायोजित आतंकवाद नहीं रुकता, दोनों देशों के बीच कोई मैच नहीं होना चाहिए.

गौतम गंभीर ने पत्रकारों से कहा, ‘क्रिकेट एक बहुत छोटी सी चीज है एक छोटा सा मुद्दा है. हमारे जवानों की जिंदगी ज्यादा अहम है जब तक सरहद पार से आतंकवाद खत्म नहीं होता तबतक पाकिस्तान से किसी तरह का रिश्ता नहीं होना चाहिए.’

वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भी पाकिस्तान से मैच के खिलाफ थे गंभीर
बता दें गौतम गंभीर ने साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने की बात कही थी. गंभीर ने कहा था कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने का फैसला बीसीसीआई को लेना चाहिए. व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि पाकिस्तान से मैच नहीं खेलकर 2 अंक गंवाने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए. मेरे लिए किसी भी मैच से बड़ी चीज मेरे जवानों की जिंदगी है.

IND VS ENG: मोटेरा की पिच की आईसीसी से शिकायत नहीं करेगा इंग्लैंड, हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कही बड़ी बात

बता दें गौतम गंभीर अकसर पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे बयान देते रहे हैं और सरहद पार के पूर्व क्रिकेटरों ने इसपर कड़ी आपत्ति भी जताई है. चाहे शोएब अख्तर हों या शाहिद अफरीदी सभी ने गौतम गंभीर के बयान की आलोचना की थी लेकिन ये पूर्व क्रिकेटर आज भी अपने रुख पर कायम है. बता दें इस साल भारत में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है और पाकिस्तान की टीम लगातार यूएई में वर्ल्ड कप आयोजित करने की मांग कर रही है. हालांकि ऐसा होना लगभग नामुमकिन है. वैसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने हाल ही में कहा था कि वो भारत में तभी टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे जब उनके खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा और समय पर वीजा मिलेगा.








Source link