2050 रुपए का जुर्माना: स्पॉट फाइन कर 7 किलो पॉलीथिन जब्त

2050 रुपए का जुर्माना: स्पॉट फाइन कर 7 किलो पॉलीथिन जब्त


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

50 माइक्रोन से कम मोटाई वाली पॉलीथिन की थैली उपयोग करने प्रतिबंध होने के बावजूद शहर में इसका उपयोग हो रहा है। निगम की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 10 व्यक्तियों पर स्पॉट फाइन करते हुए 7 किलो पॉलिथीन जब्त कर 2050 रुपए का जुर्माना लगाया। नगर निगम के स्पॉट फाइन दल ने नाहरपुरा में ललित, धानमंडी में संजय माहेश्वरी, हितेंद्र बाजना बस स्टैंड से राहुल, गुड्डूस सरूण, राहुल गांधी, श्यामा बाई, कान्हा व एक अन्य जुर्माना कर भविष्य में 50 माइक्रोन से कम मोटाई की पॉलिथीन उपयोग ना करने की समझाइश दी। कार्रवाई में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ए पी सिंह, झोन प्रभारी किरण चौहान व पर्वत हाड़े, जय उपाध्याय शामिल थे। निगमायुक्त ने बताया सब्जी, फल-फ्रूट व अन्य सामग्री के फुटकर व्यवसायी अगर 50 माइक्रोन से कम मोटाई की पॉलिथीन का उपयोग करते हैं तो उन पर 50 रुपए का अर्थदण्ड किया जाकर पॉलिथीन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link