साढ़े 8 लाख छात्रों ने एमपी बोर्ज 12वीं की परीक्षा दी थी.
कोरोना (corona) संकट काल और भोपाल में लॉक डाउन (lockdown) के कारण ही इस बार स्टूडेंट्स को रिजल्ट घोषित करते समय नहीं बुलाया गया है.
एक दिन में 1000 से 1200 कॉल
कक्षा बारहवीं के छात्रों ने रिजल्ट को लेकर एमपी बोर्ड की हेल्पलाइन पर सवाल किए.एक दिन में करीब 1000 से 12 सौ से ज्यादा कॉल पहुंचे.अब तक रिजल्ट को लेकर रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा छात्रों के कॉल एमपी बोर्ड की हेल्पलाइन में पहुंच चुके हैं. ये कॉल्स सुबह करीब 500 से ज्यादा, दोपहर में 600 से ज्यादा और शाम को करीब 535से ज्यादा छात्रों ने कॉल किए.
रिजल्ट के लिए बेचैनीकक्षा 12वीं का रिजल्ट 27 जुलाई यानि सोमवार को दोपहर 03 बजे घोषित होना है.रिजल्ट की तारीख घोषित होने के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल हेल्पलाइन की घंटी खूब बजी.इसमें छात्रों ने रिजल्ट को लेकर सवाल किए.नंबर कम आने और परसेंटेज कम आने पर से जुड़े हुए सवाल पूंछे तो कक्षा 12वीं के बाद एडमिशन लेने, बेस्ट कॉलेज के चयन के लिए काउंसलर के बारे में जाना. बच्चों ने ये भी पूछा कि अगर माता-पिता की उम्मीद के अनुसार परसेंटेज नहीं आते हैं तो उनको किस तरह से समझाएंगे.रिजल्ट देरी से जारी होने पर टॉप कॉलेज में सीट फुल होने के बाद दूसरे ऑप्शन को लेकर सवाल पूछे गए. तो वहीं रिजल्ट आने से पहले तनाव को लेकर भी छात्रों ने सवाल जवाब किए.
ये भी पढ़ें
MP Board MPBSE 12th Result 2020: MP बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी 10 बातें
Uttarakhand Board Result: 10th,12th रिजल्ट की तारीख हुई तय, जानें पूरी डिटेल
एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस बार प्रदेश भर से साढ़े 8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. कक्षा 12वीं का रिजल्ट 14 से 21 जुलाई के बीच यानि जुलाई के तीसरे हफ्ते में घोषित किया जाना था.अब रिजल्ट आज 27 जुलाई को घोषित हो रहा है.पहली बार है जब ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया जाएगा. भोपाल में कोरोना लॉकडाउन के कारण इस बार स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे. कोरोना संकट काल और भोपाल में लॉक डाउन के कारण ही इस बार स्टूडेंट्स को रिजल्ट घोषित करते समय नहीं बुलाया गया है.