भरोसा जीतकर ठग गए शातिर: चांदी चमका कर जीता वृद्धा का विश्वास, सोना लेकर हुए गायब, थैली खोली जो निकले पत्थर

भरोसा जीतकर ठग गए शातिर: चांदी चमका कर जीता वृद्धा का विश्वास, सोना लेकर हुए गायब, थैली खोली जो निकले पत्थर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Won The Trust Of The Old Woman By Shining Silver, Missing With Gold, Opened The Bag Which Turned Out To Be Stones

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो- महाराजपुरा थाना पुलिस ने ठगों की तलाश करने के लिए शहर के अन्य थानों में संदेहियों का हुलिया बता दिया है, जिससे ठगी की अन्य वारदातों को रोका जा सके

  • महाराजपुरा के मऊ गांव की घटना
  • महाराजपुरा थाना में हुई FIR

पीताम्बरा कंपनी के पॉलिश पाउडर का काम दिखाकर दो युवकों ने एक वृद्धा के साथ ठगी की है। चांदी के गहने नए जैसे चमकते देख वृद्धा सोने के गहने उठा लाई। युवकों ने गहनों को पाउडर लगाकर एक थैली में रख दिया और यह कहकर चले गए कि 10 मिनट बाद खोल लेना। जब महिला ने थैली खोली तो गहनों की जगह पत्थर निकले हैं। घटना एक दिन पहले महाराजपुरा के मऊ गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल भी की। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर शनिवार शाम को मामला दर्ज कर लिया है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के मऊ निवासी 60 वर्षीय शीला देवी पत्नी कोक सिंह गृहिणी हैं। शुक्रवार को उनके घर पर दो युवक आए और बताया कि वह पीताम्बरा कंपनी के कर्मचारी हैं। कंपनी का प्रचार करने के लिए आए हैं। इसके बाद उन्होंने शीला देवी से बर्तन मांगे और उन्हें नए के जैसा चमका दिया। अब दोनों युवकों ने गहने चमकाने के लिए कहा, इस पर शीला देवी ने अपनी चांदी की पायजेब उन्हें दे दी। पायजेब पाउडर लगाने के बाद नई जैसी चमकने लगी। अब युवकों ने ऑफर दिया कि कंपनी अभी प्रचार के लिए फ्री में सफाई कर रही है। इसलिए और कोई जेवर साफ कराना हो जो करा लो। चांदी की सफाई देखकर वृद्धा को विश्वास हो गया था। वह अपनी एक तौला के सोने के बाले, अंगूठी ले आई। युवकों ने पाउडर लगाने के बाद गहने एक थैली में रख दिए। महिला को बोला कि वह इसे 10 मिनट बाद खोल ले और गर्म पानी से धो लेना। यह कहकर दोनों युवक चले गए।

गहने के बदले निकले पत्थर

कुछ देर बाद जब शीला देवी ने थैली खोली तो उनके गहनों के स्थान पर पत्थर रखे हुए थे। पत्थर देखकर शीला को यकीन हो गया कि उसके साथ ठगी हुई है। परिवार के सदस्यों को सूचना दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर पर ठगों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। शुक्रवार को घबराहट के चलते महिला थाना में नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है ठगों हुलिया

महिला ने बताया कि ठगों का हुलिया सामान्य था। दोनों की उम्र 28 से 30 साल के बीच होगी। एक पतले शरीर को तो हल्का था मोटा था। दोनों जींस और शर्ट पहले थे। चेहरे पर मास्क लगाए थे। पुलिस इसी आधार पर पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link