Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर बलराज चौहान ने कहा कि गरीबों को न्याय दिलाने में वकीलों का महत्वपूर्ण योगदान है। न्याय शिविर के जरिए उन लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोग न्याय से वंचित हैं। प्रोफेसर श्री चौहान ने यह बात रामपुर चौक पर आयोजित न्याय शिविर का उद्घाटन करते हुए कही।
रामपुर चौक पर आयोजित न्याय शिविर में 110 लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर नेशनल लॉ कॉलेज के आचार्य रामनरेश झा और डॉ. पीएल अहिरवार ने भी सहयोग किया। न्याय शिविर में अधिवक्ता केएल जाटव, संजय वर्मा, प्रशांत तिवारी, राजेश तिवारी, रोशन लाल चौधरी, डैनी बुंदेला, तरुण रोहितास ने नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की।