CM शिवराज पहुंचे पश्चिम बंगाल: कहा- दो मई को दीदी जाएंगी, बीजेपी आएगी; पहले कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने बंगाल बर्बाद किया और अब टीएमसी ऐसा कर रही है

CM शिवराज पहुंचे पश्चिम बंगाल: कहा- दो मई को दीदी जाएंगी, बीजेपी आएगी; पहले कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने बंगाल बर्बाद किया और अब टीएमसी ऐसा कर रही है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Said Didi Went On May 2, BJP Came; First Communist And Congress Ruined Bengal And Now TMC Is Doing So

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कोलकाता/ भोपाल25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • प. बंगला चुनाव में पहले से ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य नेता मोर्चा संभाले हुए हैं

चुनाव की डेट घोषित करते ही पश्चिम बंगाल में नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता के कालीघाट मंदिर में उन्होंने पूजा की और देवी मां से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि 2 मई को दीदी गई, बीजेपी आई।

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर है। TMC ने किसानों और केंद्र की नीतियों से गरीबों को लाभ नहीं देने दिया। राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार है। पहले कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने बंगाल बर्बाद किया और अब टीएमसी ऐसा कर रही है। प. बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होने हैं। यहां 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग होगी। दो मई को परिणाम आने हैं। प. बंगाल में मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय सक्रिय हैं।

भाजपा की लहर चल रही है, इसलिए हमले किए जा रहे हैं
इसके पहले शनिवार को भोपाल में CM शिवराज सिंह ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, वहां भाजपा की लहर चल रही है। इससे ममता दीदी भयभीत और उग्र हैं। भाजपा की परिवर्तन रैलियों पर हमले किए जा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं। लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link