सीएम शिवराज ने कहा कि बंगाल में परचम BJP का ही फहराएगा. (File)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है. आरोप गरीबों के साथ धोखा करने का. उन्होंने बंगाल चुनाव में प्रचार शुरू किया और कहा कि सरकार तो BJP की ही बनेगी.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 28, 2021, 12:03 PM IST
बंगाल जाने से पहले शिवराज भोपाल में भी ममता बनर्जी पर जमकर बरसे थे. उन्होंने वहां BJP की सरकार बनने का दावा किया. उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में अनेकों बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की गई. इनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. इस बार ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकगे. जनता बीजेपी के साथ है.
बंगाल में ममता की गुंडागर्दी चरम पर है- शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल जा रहा हूं. परिवर्तन रैली के दौरान मेरी तीन सभाएं हैं. बहुत संघर्ष का चुनाव है. चुनाव का बिगुल बज गया है. बीजेपी की आंधी चल रही. ममता दीदी बौखलाई हैं, घबराई हुई हैं इसलिए परिवर्तन रैलियों पर हमले किए जा रहे हैं. ममता दीदी के कुशासन के खिलाफ, गुंडागर्दी के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ और लूट के खिलाफ पश्चिम बंगाल उठकर खड़ा होगा.इन तारीखों में होंगे बंगाल के चुनाव
चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा कर दी गई है. गौरतलब है कि 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होगी. पश्चिम बंगाल में भी काउंटिंग 2 मई को की जाएगी.
ममता ने उठाए तारीखों पर सवाल
चुनाव आयोग की घोषणा के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि 8 चरणों में चुनाव किसको फायदा पहुंचाने के लिए रखा गया है. याद दिला दें साल 2011 में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में इतिहास रच दिया था. ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी ने 34 साल बाद लेफ्ट की सरकार को उखाड़ फेंका. इसके बाद से लेकर अब तक ममता लगातार दो बार बंगाल की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दीदी इस बार जीत की हैट्रिक लगाएंगी या फिर बंगाल में भगवा लहराएगा.