- Hindi News
- Local
- Mp
- Former Chief Minister Kamal Nath Sad To CM Shivraj Singh Chauhan On Corona Vaccine; Sarang’s Answer People With Severe Illness Over 60 Years And 45 Years Will Get The Corona Vaccination From Tomorrow
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वैक्सीन के लिए रुपए लिए जाने को लेकर अब भाजपा सरकार को घेरा है। – फाइल फोटो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आम लोगों से वैक्सीन का रुपए लेने को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ माह पूर्व जब चुनावों का समय था, तो कोरोना की वैक्सीन आई भी नहीं थी, जब फ्री देने की बात होती थी।
कमलनाथ का ट्वीट
गंभीर बीमारी वाले लोगों को भी वेक्सिन के दो डोज़ के 500 रुपये चुकाना होंगे , बड़ा ही आश्चर्य हुआ ?
आम आदमी का तो अभी नंबर ही नहीं आया है ?
वेक्सिन भी जुमला बनी ?— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 28, 2021
भाजपा के सभी नेता देश और प्रदेश में आम लोगों को फ्री वैक्सीन लगाने के दावे कर रहे थे। आज जब यह वैक्सीन आ गई है, तो यह जानकर की देश में बुजुर्गों व गंभीर बीमारी वाले लोगों को भी वैक्सीन के दो डोज के 500 रुपए चुकाना होंगे, वैक्सीन भी जुमला बन गया है।
बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में लगातार कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की यह बात सही है कि कोविड का संक्रमण बढ़ा है, लेकिन हमारी सरकार पूरी तरह सतर्क है।
क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठकें हुई हैं। वैक्सीनेशन के साथ गाइडलाइंस का पालन सख्ती से कराया जाएगा। इसके साथ ही कल से वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होगा। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीका। इसके साथ ही ज्यादा बीमारी वाले 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी टीकाकरण से जोड़ा जाएगा।