मां के दरबार में धोनी: IPL से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सोलहभुजी मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया, फैंस के साथ सेल्फी भी ली

मां के दरबार में धोनी: IPL से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सोलहभुजी मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया, फैंस के साथ सेल्फी भी ली


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रांची2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करीब 22 मिनट तक एमएस धोनी मंदिर में रहे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को तमाड़ स्थित दिवड़ी मंदिर पहुंचे। मंदिर में धोनी ने माता की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पांडा और पंडित नरसिंह पांडा ने उनकी विधि-विधान के साथ पूजा कराई। करीब 22 मिनट तक धोनी मंदिर में रहे।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पांडा और पंडित नरसिंह पांडा ने उनकी विधि-विधान के साथ पूजा कराई।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पांडा और पंडित नरसिंह पांडा ने उनकी विधि-विधान के साथ पूजा कराई।

महेंद्र सिंह धोनी के मंदिर पहुंचने से कतार में लगे महिला-पुरुष श्रद्धालु उन्हें एक नजर देखने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े। कतार खाली हो गई। इधर, जानकारी मिलते ही उनके काफी फैंस जुटे और धोनी के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की।

धोनी अपने दोस्त के साथ माता का आशीर्वाद लेने आए थे।

धोनी अपने दोस्त के साथ माता का आशीर्वाद लेने आए थे।

धोनी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। धोनी के दिवड़ी मंदिर आने की पूर्व जानकारी प्रशासन को मिली थी। इसलिए मंदिर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात थे। धोनी अपने दोस्त के साथ माता का आशीर्वाद लेने आए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link