‘गोड़से’ पर दो खेमों में बंटी MP कांग्रेस: होशंगाबाद जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने मानक अग्रवाल को पार्टी से बाहर करने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

‘गोड़से’ पर दो खेमों में बंटी MP कांग्रेस: होशंगाबाद जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने मानक अग्रवाल को पार्टी से बाहर करने सोनिया गांधी को लिखा पत्र


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad District President Satyendra Faujdar Wrote A Letter To Sonia Gandhi To Oust Manak Agarwal From The Party

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चार दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में चौरसिया को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई थी।( फाइल)

  • कमलनाथ पर सवाल उठाने वाले पर अनुशासनहीनता करने की तलवार लटकी

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव नजदीक हैं, लेकिन कांग्रेस की अंतर्कलह थमने के बजाय बढ़ती जा रही है। नाथूराम गोडसे के समर्थक और हिंदू महासभा के सदस्य रहे बाबूलाल चौरसिया को सदस्यता दिए जाने से कांग्रेस दो खेमे में बंट गई है। अब होशंगाबाद के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने पार्टी की राष्ट्रीय अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक को पत्र लिखकर मानक अग्रवाल को पार्टी से बाहर करने की मांग कर दी है।

इससे पहले मानक अग्रवाल ने कहा था कि पीसीसी चीफ कमलनाथ को धोखे में रख बाबूलाल चौरसिया को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस बारे में पार्टी को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। गांधी के हत्यारे की पूजा करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष को साफ करना चाहिए कि उनकी विचारधारा गांधी की है या गोडसे की।

मानक से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, सुभाष सोजतिया, मीनाक्षी नटराजन समेत कई नेताओं ने कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। अध्यक्ष अरुण यादव ने तो कहा था कि महात्मा गांधी ‘बापू’ से क्षमा मांग ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘बापू हम शर्मिंदा हैं…’ लेकिन कमलनाथ खेमे के नेता इस कदम को सही ठहरा रहे हैं।

अनुशासन समिति कर सकती है कार्रवाई
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर प्रदेश नेतृत्व भी सख्ती के मूड में नजर आने लगी है। कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज केके मिश्रा ने कहा है कि पार्टी प्रेसिडेंट को लेकर यदि कोई सवाल खड़े करता है तो वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आएगा। ऐसे बयानों को प्रदेश नेतृत्व गंभीरता से लेगी। अनुशासन समिति इस मामले में कार्रवाई कर सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link