योजना में बदलाव: सीएम इंफ्रा योजना अब चार के बजाय दो साल में करना होगी पूरी; पहले मार्च 2024 थी डेडलाइन, अब 2022 में होगी खत्म

योजना में बदलाव: सीएम इंफ्रा योजना अब चार के बजाय दो साल में करना होगी पूरी; पहले मार्च 2024 थी डेडलाइन, अब 2022 में होगी खत्म


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • CM Infra Plan Will Now Have To Be Completed In Two Years Instead Of Four; Deadline Was Earlier In March 2024, Will Now End In 2022

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • नगरीय प्रशासन ने योजना की अवधि कम की, 536 करोड़ रुपए की है योजना

सीएम इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना अब चार के बजाय दो साल में पूरी करना होगी। नगरीय प्रशासन ने इसकी अवधि कम कर दी है। इस योजना में पूरे प्रदेश में 536 करोड़ रुपए के काम होना हैं। नगरीय निकायों की सड़कों, सुंदरता, ट्रांसपोर्ट आदि में सुधार के लिए सीएम इंफ्रा के तहत काम होता है। कांग्रेस सरकार ने सीएम इंफ्रा के तीसरे चरण के लिए चार साल की अवधि तय की थी। इसे वर्ष 2020-21 में शुरू कर मार्च 2024 में खत्म करना था। अभी तक इसके काम शुरू नहीं हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार जल्द ही करीब 400 करोड़ रुपए के काम स्वीकृत होने वाले हैं। स्वीकृति के पहले ही इस योजना का काम जल्द करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। अब इसके काम को मार्च 2022 में समाप्त करना होगा। योजना में नगर निगम से लेकर नगर परिषद तक काम होंगे और इसके लिए उनकी जनसंख्या के आधार पर राशि आवंटित होगी।

कहां के लिए कितनी राशि

क्या है… सीएम इंफ्रा योजना
इसमें सड़क, शहरी यातायात, नगरों को सुंदर बनाने, सामाजिक अधोसंरचना विकसित करने संबंधी नवीन योजनाएं ली जाती हैं। राज्य सरकार योजना की लागत का 30% अनुदान देगी और 70 %राशि निकायों को ऋण के रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी। ऋण राशि और ब्याज की अदायगी 15 से 20 वर्ष की अवधि में शासन और शेष 25 प्रतिशत राशि निकाय द्वारा की जाएगी।

काम जल्द होंगे
अवधि अब दो साल कर दी है। जल्द ही इसके काम स्वीकृत होंगे। योजना में छोटे-छोटे काम हैं, उनके लिए चार की अवधि ज्यादा थी, इसलिए उसे कम किया गया है।
– निकुंज श्रीवास्तव, आयुक्त, नगरीय प्रशासन

खबरें और भी हैं…



Source link