वैक्सीनेशन: भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का वैक्सीनेशन 9 बजे से शुरू

वैक्सीनेशन: भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का वैक्सीनेशन 9 बजे से शुरू


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में दूसरे चरण का वैक्सीनेशन 15 सेंटर पर 9 बजे से शुरू, सरकारी अस्पताल में मुफ्त और निजी में 250 रुपए में लगेगी वैक्सीन

भोपाल में कोरोना के दूसरे चरण का वैक्सीनेशन सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गया। यहां पर 15 सेंटर पर 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45 – 59 साल तक के को-मोर्बिडिटी वालों को टीका लगेगा। रविवार को वैक्सीनेशन शुरू करने के समय को लेकर असमजंस की स्थिति बनी रही। पहले सोमवार दोपहर 12 बजे से वैक्सीनेशन करने का समय तय किया गया, लेकिन बाद सुबह 9 बजे वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण में नागरिकों कोविन 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक करने की सुविधा दी गई है। पोर्टल से हफ्तेभर आगे के लिए भी स्लॉट बुक किए जा सकेंगे। लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि जिस दिन आपको वैक्सीन लगवानी है उससे एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन जरूर कराना होगा। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को शहर में जिन केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे उन सभी पर ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।

इस सप्ताह चार दिन ही होगा वैक्सीनेशन

इस सप्ताह की 1, 3 , 4 और 6 मार्च को वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना का टीका लगेगा। वैक्सीन लगवाने से 1 दिन पहले दोप.12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए जिस दस्तावेज का उपयोग किया गया है। वैक्सीनेशन के दिन उसे साथ लेकर जाना होगा।

आज यहां लगेंगे टीके

एम्स, हमीदिया, जेपी अस्पताल, प्रोतिमा मलिक पुलिस अस्पताल, बीएमएचआरसी, कस्तूरबा अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, बैरागढ़ सिविल अस्पताल, बैरसिया सिविल अस्पताल, चिरायु, एलएन मेडिकल कॉलेज, एमआईएमएस, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज, नेशनल अस्पताल, नोबल अस्पताल और भोपाल केयर हॉस्पिटल।

खबरें और भी हैं…



Source link