भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सागर दाैरा: भाजपा का नया मंत्र, पन्ना समिति बनाएं, 30 में से 18 वोट पक्की होंगी, प्रदेशाध्यक्ष बोले- इसी से चुनाव में जीत मिलेगी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सागर दाैरा: भाजपा का नया मंत्र, पन्ना समिति बनाएं, 30 में से 18 वोट पक्की होंगी, प्रदेशाध्यक्ष बोले- इसी से चुनाव में जीत मिलेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • BJP’s New Mantra, Create Panna Committee, 18 Out Of 30 Votes Will Be Confirmed, The State President Said This Will Win The Election.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सागर| रवींद्र भवन में प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

  • निकाय और पंचायत चुनाव के साथ भाजपा ने किया 2023 विधानसभा चुनाव पर मंथन

भाजपा ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के साथ ही 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। बूथ लेवल पर पन्ना प्रमुख तक की जिम्मेदारी तय करने वाली भाजपा अब एक और महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है। वह है पन्ना समिति का। इसका उद्देश्य है एक पन्ना की 30 में से 18 वोट सुनिश्चित हों और भाजपा की जीत भी सुनिश्चित हो। यह नया मंत्र रविवार को सागर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों को दिया है।

उन्होंने बताया यही मॉडल हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात चुनाव में अपनाया था। अब इसे हम मध्यप्रदेश में लेकर आएंगे।उन्होंने समझाया कि एक पेज पर 30 वोटर होते हैं। औसतन एक परिवार में 5 वोट को भी मान लिया जाए तो एक पेज में 6 परिवार बनते हैं। प्रत्येक परिवार में से एक-एक सदस्य को इस समिति में जोड़ें। एक व्यक्ति ने स्वयं के अलावा दो-दो वोट भी भाजपा के समर्थन में डलवाईं तो 18 वोट पक्की होंगी। हर बूथ पर जीत भी तय होगी। इसी से नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव और 2023 के चुनाव की तैयारी पूरी हो जाएगी।

बूथ की व्यवस्था मजबूत होगी तो भाजपा कभी नहीं हार सकती।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों द्वारा लागू की गई गरीब कल्याण की योजनाएं जनता को राहत प्रदान कर रही हैं। बूथ के कार्यकर्ता गरीब कल्याण की इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

प्रदेश सहसंगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि हमें पूरे मनोयोग से पार्टी के कार्य को जनता तक पहुंचाकर उसे पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराने का काम करना है। दोनों नेताओं ने जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की। इस मौके पर केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह एवं गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, ललिता यादव एवं लता वानखेड़े, संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, विधायक शैलेन्द्र जैन एवं प्रदीप लारिया, जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया मौजूद थे। संचालन श्याम तिवारी एवं वैभवराज कुकरेले ने किया। आभार शैलेष केशरवानी एवं रामेश्वर नामदेव ने माना।

प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राहुल साहू ने स्मृतिचिह्न भेट किया।

प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राहुल साहू ने स्मृतिचिह्न भेट किया।

महिला विवि, आईटी पार्क बने, डेयरी विस्थापन हो

शहर में छात्राओं को उच्च शिक्षा आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। आईटी पार्क भी बनवाया जाए। इसके साथ ही शहर के चारों ओर बाईपास का निर्माण हो। शहर में अतिक्रमण हटाकर जगह-जगह चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया जाए। कटरा सहित अन्य सभी स्थानों पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। डेयरियों के विस्थापन की जो कवायद वर्षों से चल रही है उस पर जल्दी से अमल हो। यह सुझाव भाजपा द्वारा आयोजित विद्वतजन सम्मेलन में शहर के लोगों ने दिए।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा इन विचारों पर भाजपा और हमारी सरकार द्वारा अमल किया जाएगा। नगर निगम चुनाव को लेकर यह सम्मेलन भाजपा ने इसलिए कराया है, ताकि इसमें आने वाले सुझावों में से महत्वपूर्ण सुझावों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके। नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर नगर विकास के लिए यह आयोजन बहुत ही अहम भूमिका निभाएगा।

सभी लोगों के सुझाव पर अवश्य विचार होगा तथा उन्हें पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयत्न भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डाॅ. अनिल तिवारी ने अतिथियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।

महापौर का टिकट जीतने वाले को ही, प्रत्याशी चयन का यही है फॉर्मूला

भाजपा में केवल जीत ही प्रत्याशी चयन का फार्मूला है। पार्टी से महापौर का टिकट जीतने वाले को ही मिलेगा। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा शहर की सड़कें विकास के लिए खुदी हैं। एक बार इंदौर के हालात यह थे इंदौर पूरा खुदा पड़ा था, आज इंदौर कितना सुंदर हो गया है। भारत के अंदर एक नंबर का स्वच्छ शहर है। आज मैं घूमने गया तो मुझे लगा कि सागर कितना विकसित हो रहा है। बीड़ी श्रमिकों को लेकर हमने दिल्ली में श्रम मंत्री से भी बात की है।

इस पर बेहतर तरीके से समाधान होगा। महंगाई से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कोविड के कारण आए आर्थिक संकट के बाद जो महंगाई बड़ी है, वह जल्दी ही कम होगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय आधार पर तय होती हैं, पेट्रोलियम मंत्री और प्रधानमंत्री कह चुके हैं, पूर्व में इसको लेकर कोई प्रयास नहीं हुए। अब काम किया जा रहा है, जिसके परिणाम जल्दी ही सकारात्मक आएंगे। जीएसटी की जटिलताओं को लेकर सरकार ने समय-समय पर परिवर्तन किए हैं। आगे भी सरकार जरूरी कदम उठाएगी।
जयंत मलैया सालों मंत्री रहे, यह किसने दिया? इस्तीफा देकर आए लोगों का टिकट पर नैचुरल अधिकार है

दमोह से जयंत मलैया को दरकिनार करने के सवाल पर शर्मा ने कहा भाजपा में जो संगठन कहता है वही करना पड़ता है। जयंत मलैया हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सागर संभाग के अंदर अथक मेहनत की। भाजपा की सरकार में कितने सालों तक वे मंत्री रहे। वित्त मंत्री रहे, केबिनेट मंत्री रहे। यह किसने दिया? भाजपा ने ही हम सबको दिया है।

संगठन अपना काम समय के अनुरूप करता है। जो मित्र 5 साल के लिए चुने गए थे, विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को छोड़कर आज हमारे साथ आए हैं, तो हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनको चुनाव लड़वाएं और चुनाव को जीत कर के आएं।

खबरें और भी हैं…



Source link