पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ल्यूक पोमरबाश (Luke Pomersbach) की रिटायरमेंट के बाद से ही मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. उन्हें ड्रग्स और चोरी के मामले में कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ( Luke Pomersbach/ Twitter)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ल्यूक पोमरबाश (Luke Pomersbach) की रिटायरमेंट के बाद से ही मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. उन्हें ड्रग्स और चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
ल्यूक ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ एक टी20 मैच खेला है. वो भी 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ. उनके इंटरनेशनल डेब्यू की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए इस मैच में ब्रैड हॉग को खेलना था. लेकिन मैच से ठीक पहले वो चोटिल हो गए. पोमरबाश इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे ही थे और पार्किंग में अपनी कार लगा रहे थे तभी पता चला कि उन्हें इस मैच में खेलना है. वो तब वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिय़ा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते थे. पोमरबाश ने इस मुकाबले में 7 गेंद पर 15 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच जीत लिया था. हालांकि, इसके बाद से ही वो कभी टीम में वापसी नहीं कर पाए.
पोमरबाश आईपीएल में दो टीमों की ओर से खेल चुके हैं
इसके अलावा वो आईपीएल भी खेल चुके हैं. पोमरबाश 2008 से 2013 तक किंग्स इलेवन पंजाब ( पंजाब किंग्स) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू( RCB) की तरफ से आईपीएल खेले. इस दौरान उन्होंने 122 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए. हालांकि, आईपीएल के दौरान भी उनका नाम विवादों से जुड़ा रहा है. उनपर आईपीएल के दौरान एक अमेरिकी महिला और उसके मंगेतर से मारपीट का आरोप लगा था. इस मामले में उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. पोमरबाश ने ब्रिस्बेन हिट की तरफ से खेलते हुए 2013 में बिग बैश लीग ( Big Bash League) का खिताब जीता था. 2014 में मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर उन्होंने क्रिकेट से संन्यास से लिया था.