लिव इन पार्टनर की हत्या: रात में घर पर साथ बैठकर शराब पी; झगड़ा होने पर प्रेमी ने गला घोंटकर मार दिया; दो साल से साथ रह रहे थे

लिव इन पार्टनर की हत्या: रात में घर पर साथ बैठकर शराब पी; झगड़ा होने पर प्रेमी ने गला घोंटकर मार दिया; दो साल से साथ रह रहे थे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस को हत्या की सूचना सोमवार दोपहर मिली।

अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में 35 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का शक महिला के प्रेमी और लिविंग पार्टनर पर है, क्योंकि हत्या के बाद से ही वह मौके से फरार है। महिला को गला घोंट कर मारा गया है। इससे पहले उसने अपने प्रेमी के साथ शराब पी थी। महिला करीब 2 साल से अपने पहले पति से अलग होने के बाद प्रेमी के साथ रह रही थी।

ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 35 साल की अजरा उर्फ आसमा खान अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रह रही थी। वह यहां अपने लिव इन पार्टनर बबलू नाम के प्रेमी के साथ रहती थी। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को अजरा के घर में मृत पड़े होने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंचने पर अजरा की लाश बरामद की गई। उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी। शरीर पर भी कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। लोगों से पूछताछ में पता चला कि अजरा ने रविवार रात अपने लिव-इन पार्टनर बबलू के साथ शराब पी थी।

उसके बाद उनके बीच जमकर झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद दोनों की आवाजें शांत हो गई। बबलू वहां से गायब हो गया था। दोपहर तक जब अजरा ने दरवाजा नहीं खोला, तो लोगों ने अंदर देखा। यहां वह जमीन पर पड़ी मिली।

बबलू पर ही पहला शक

ASP भदौरिया ने बताया पहला संदेह बबलू पर ही है, क्योंकि लोगों ने उसे शराब पीने के बाद अजरा से झगड़ा करते देखा था। वह मौके से फरार है। हालांकि उसके पकड़े जाने के बाद ही इस पूरे घटना क्रम के बारे में पता चल पाएगा। हालांकि वह बबलू के साथ कब से थी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अभी मौके पर है।

खबरें और भी हैं…



Source link