मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन वह लगातार एक्टिव हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करा रहे हैं. लेकिन उनका एक्शन मोड लगातार जारी है. यही वजह है कि प्रदेश में पहली बार वर्चुअल तरीके से कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, लिहाजा कई मंत्रियों के लिए यह अनोखा प्रयोग है.
सुबह 9:30 बजे ट्रायल 11 बजे बैठक
अब जबकि प्रदेश में पहली बार वर्चुअल तरीके से कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, लिहाजा कई मंत्रियों के लिए यह अनोखा प्रयोग है. यही वजह है कि प्रशासन की ओर से सभी मंत्रियों के लिए पहले ट्रायल की व्यवस्था की गई है. मंगलवार को सुबह 11:00 बजे कैबिनेट की बैठक होनी है, लेकिन उससे पहले सभी मंत्रियों के साथ सुबह 9:30 बजे इसका ट्रायल किया जाएगा. ताकि कैबिनेट की बैठक के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी सामने ना आए.
अस्पताल से एक्टिव सीएम शिवराजवैसे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन वह लगातार एक्टिव हैं. अस्पताल में भर्ती होने के अगले दिन ही उन्होंने कोरोना की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की थी. सोमवार को भी उनकी बैठकों का दौर जारी रहा. शाम 4:00 बजे उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर समीक्षा बैठक की. जबकि शाम 4:30 बजे कोरोना की समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी किए. उन्होंने विधायकों सांसदों और अपने शुभचिंतकों से अपील की है कि वह उनसे मिलने अस्पताल न आएं.