नहीं रुक रही रेत चोरी: जिले की आठ चाैकियों पर हो रही अवैध रेत की जांच, वाहन भी होगा राजसात

नहीं रुक रही रेत चोरी: जिले की आठ चाैकियों पर हो रही अवैध रेत की जांच, वाहन भी होगा राजसात


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक फोटो

  • प्रशासन और नई कंपनी की सख्ती के बाद भी नहीं रुक रही रेत चोरी

जिले में रेत की खदानाें में रेत की चाेरी राेकने के लिए खनिज विभाग और कंपनी के कर्मचारियाें ने जांच अभियान चला रखा है। जिले में रेत चाेरी राेकने के लिए चार की जगह आठ जांच नाके बनाए हैं फिर भी माफिया अवैध रेत ढो रहे हैं। नई कंपनी ने भाेपाल चाैराहा, हरदा टाेल नाका, पगढाल नाका, आंवलीघाट, सुखतवा, नसीराबाद, सांडिया, माल्हनवाड़ा में जांच चाैकी बनाई है।

जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया जिले में 8 जांच नाकाें पर जांच की जा रही है। लगातार रेत के अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की जा रही है। वाहनाें काे राजसात भी किया जा रहा है। माफिया को राेकने अब प्रशासन सख्त है। अवैध परिवहन की जांच के लिए चाैकियाें पर टास्क फाेर्स में शामिल पुलिस, होमगार्ड, खनिज एवं राजस्व विभाग के अधिकारी के साथ ठेकेदाराें के कर्मचारी तैनात है।

अब हर ब्लाॅक में बनाई जाएगी टाॅस्क फाेर्स

जिले में हर ब्लाॅक में टाॅस्क फाेर्स बनेगी। एसडीएम इसके अध्यक्ष और अन्य विभाग के अधिकारी सदस्य हाेंगे। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खनिज निरीक्षक, टीआई, एसडीओ फाॅरेस्ट और आरटीओ रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करेंगे।

वाहन मालिक पर होगा केस

अवैध परिवहन पर वाहन मालिक और चालक पर रेत चाेरी का केस दर्ज होगा। वाहन की रेत खाली कर वाहन मालिक काे जुर्माना जमा करने पर ही मिलेगा। सख्ती से कार्रवाई होगी।

-शशांक शुक्ला, खनिज अधिकारी

खबरें और भी हैं…



Source link