Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय की ओर से 5 मार्च को बरबड़ रोड स्थित विधायक सभागृह में रोजगार मेला रखा है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। 20 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधि नियमित पदों पर भर्ती करेंगे। 10वीं से स्नातक पास शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आयु 18 से 30 वर्ष तक रहेगी। इच्छुक आवेदक अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ मेले में उपस्थित हो सकते हैं।