पीएसएल में में दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव (@TheRealPCBMedia/Twitter)
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाया गया है, लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि टूर्नामेंट पर इसका कोई असर नहीं होगा.
सामी बर्नी ने नेशनल स्टेडियम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”मैं इसकी पुष्टि करता हूं कि दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है.” उन्होंने बताया कि एक क्रिकेटर इस्लामाबाद युनाइटेड टीम का है, जिसके खिलाड़ी फवाद अहमद को पहले ही पॉजिटिव पाया गया है.
जसप्रीत बुमराह को शादी की खबरों के बीच युवराज सिंह ने किया ट्रोल, बोले- पोंचा मारूं या झाड़ू
पीसीबी अधिकारी ने यह भी कहा कि एक और टीम के जांच नतीजे अभी आने बाकी है. उन्होंने कहा, ”टीम मालिकों के साथ वर्चुअल बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल और बायो बबल संबंधी दिशा निर्देशों का और कड़ाई से पालन करने के मुताल्ल्लिक बात की गई.” बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फवाद अहमद के कोविड-19 के चपेट में आने के कारण सोमवार को एक मैच स्थगित करना पड़ा था.स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में इसके लिए पीसीबी को जिम्मेदार ठहराया गया है. बोर्ड ने हालांकि साफ किया कि टूर्नामेंट को कार्यक्रम के मुताबिक 22 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा. मीडिया ने टूर्नामेंट में टीम के खिलाड़ियों, अधिकारियों, उनके परिवारों और अन्य हितधारकों के लिए सख्त जैव-सुरक्षित महौल बनाने के पीसीबी के दावे पर सवाल उठाया.
डेल स्टेन का बड़ा बयान- IPL से बेहतर है पाकिस्तान की PSL, वहां खेल की बात होती है
एक रिपोर्ट में दावा किया गया, ”पृथकवास अवधि को पूरा किये बिना कुछ खिलाड़ियों के परिवारों को जैव सुरक्षित माहौल में जाने दिया गया.” एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया, ”टूर्नामेंट के इतर कई कार्यक्रम हो रहे है. कई खिलाड़ी बाहर से खाना मंगवा रहे है.” ‘एक्सप्रेस’ अखबार के मुताबिक खिलाड़ी टीम के साथ बायो बबल में है, लेकिन जब वे मैदान पर आते है तो वहां मैदानकर्मी बायो-बबल का हिस्सा नहीं है.
कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के बाद भी तेज गेंदबाज वहाब रियाज और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को मैच खेलने देने के कारण भी पीसीबी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले से जुड़े पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ कर रहा है. उन्होंने कहा, ”हमने सभी टीमों के लिए कड़ा बायो-बबल तैयार किया है और खिलाड़ियों की नियमित तौर पर पीसीआर जांच हो रही है. फवाद जांच में पॉजिटिव आए हैं, लेकिन वह इसके चपेट में कैसे आए इसका हमें पता नहीं.”