इंजमाम-उल-हक ने भी मोटेरा की पिच को टेस्ट क्रिकेट के लिए खराब बताया (Inzamam-Ul-Haq facebook)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam Ul Haq) भी भारत और इंग्लैंड (IND VS ENG) के बीच अहमदाबाद में हुए तीसरे टेस्ट की पिच से नाखुश हैं. उन्होंने कहा कि ये पिच टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं थी. ऐसे में आईसीसी को कार्रवाई करनी चाहिए.
इंजमाम को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हो गया. उनका मानना है कि इस तरह की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए ठीक नहीं है. ऐसे में आईसीसी को इसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे याद नहीं आ रहा कि आखिरी बार कब टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हुआ था. क्या भारत बहुत अच्छा खेला था या विकेट की वजह से जीता? क्या इस तरह की विकेट टेस्ट मैच का हिस्सा होनी चाहिए? मुझे लगता है कि भारत पिछले कुछ वक्त से अच्छा क्रिकेट खेल रहा है. उसने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया. इंग्लैंड के खिलाफ भी पहला टेस्ट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और दूसरा टेस्ट जीता. लेकिन फिर ऐसा विकेट बनाना क्रिकेट के लिए सही नहीं है.
जसप्रीत बुमराह को शादी की खबरों के बीच युवराज सिंह ने किया ट्रोल, बोले- पोंचा मारूं या झाड़ू
टेस्ट क्रिकेट में पिच की अहमियत होनी चाहिए: इंजमाम उल हकपाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने तीसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की गेंदबाजी को लेकर कहा कि अगर जो रूट मैच में पांच विकेट ले रहे हैं तो विकेट कैसी है इसका अंदाजा लग जाता है. मैं क्यों अश्विन और अक्षर की तारीफ करूं, जब इस विकेट पर रूट ने 8 रन देकर पांच विकेट लिए. उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच में मैदान, अंपायर, रैफरी जब अहम होते हैं तो फिर पिच की अहमियत भी होनी चाहिए. टेस्ट मैच जैसा होता है वैसे ही रहना चाहिए. मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया को इंग्लैंड को हराने के बाद वैसी ही खुशी मिली होगी, जैसा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के बाद महसूस हुआ होगा.
‘मोटेरा जैसी पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए सही नहीं’
उन्होंने आगे कहा कि अहमदाबाद टेस्ट में जैसा स्कोरकार्ड नजर आ रहा था, उससे बेहतर तो टी20 क्रिकेट में दिखता है. ये कैसा विकेट था कि टेस्ट मैच पूरे दो दिन भी नहीं चला? एक दिन में ही 17 विकेट गिर गए. हम यहां किसलिए खेल रहे थे?. मैं मानता हूं कि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहिए, इसके लिए स्पिनर्स की मददगार पिच बनानी चाहिए, लेकिन इस तरह की पिच तो किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए.
आईपीएल 2021: किसान आंदोलन के डर से मोहाली वेन्यू लिस्ट से हुआ बाहर
भारत-इंग्लैंड के बीच नए बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ टेस्ट सिर्फ दो दिन में ही खत्म हो गया था. इंग्लैंड ने मैच की दोनों पारियों में 112 और 81 रन बनाए थे. जबकि भारत भी पहली पारी में 145 रन पर ऑल आउट हो गया था. मैच में गिरे 30 में से 28 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे. इसमें 11 विकेट अक्षर पटेल को मिले थे.