MP में बढ़ रहे कोरोना केस: CM ने बुलाई बैठक; महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रृद्धालुओं की संख्या 25 तक सीमित होगी, हर साल पहुंचते है 1 लाख से अधिक भक्त

MP में बढ़ रहे कोरोना केस: CM ने बुलाई बैठक; महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रृद्धालुओं की संख्या 25 तक सीमित होगी, हर साल पहुंचते है 1 लाख से अधिक भक्त


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • CM Convenes Meeting; On Mahashivaratri, The Number Of Devotees In Ujjain Mahakal Temple Will Be Limited From 20 To 25, More Than 1 Lakh Devotees Reach Here Every Year.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे केस को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार देर शाम अपने निवास पर बैठक बुलाई थी। जिसमें अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।

  • मुख्यमंत्री ने कहा – भोपाल, इंदौर में विशेष सावधानी रखें, महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बतरती जाए

मध्य प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासबर महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। सरकार की चिंता 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार देर शाम अपने निवास पर बैठक बुलाई थी। जिसमें बताया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में अनुमान है कि इस साल 20 से 25 हजार श्रृद्धालु पहुंचेंगे। जबकि हर साल यहां 1 लाख से अधिक भक्त आते हैं।

बैठक में बताया गया कि महाकाल के अलावा अन्य स्थानों पर भी धार्मिक आयोजनों में नागरिकों की संख्या सीमित रखने और बड़े आयोजन न करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महाराष्ट्र सीमावर्ती जिलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि पड़ोसी राज्य से आने-जाने वालों की वजह से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में समस्या का विस्तार न हो। इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में इस सप्ताह सामने आए कोरोना केस की जानकारी ली और वीडियो कांफ्रेंस द्वारा कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उन जिलों और संभाग के लिए अधिकृत वरिष्ठ अफसरों से भी चर्चा कर जानकारी प्राप्त की, जहां कोरोना केस बढ़ रहे हैं। इस दाैरान प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने भोपाल, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने उज्जैन और अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने विभिन्न सीमावर्ती जिलों में आए कोरोना प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी और रोकथाम के प्रयासों के बारे में भी बताया।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन नितेश व्यास, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े उपस्थित थे।

कोरोना की वर्तमान स्थिति
बैठक में बताया गया कि देश में 13 हजार 123 और मध्यप्रदेश में 293 केस रिकवर हुए हैं। अस्पतालों के अधिकांश ऑक्सीजन और आईसीयू बेड खाली हैं। जो रोगी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें करीब दो तिहाई घर पर ही उपचार लाभ ले रहे हैं। दाखिल होने वाले रोगियों की संख्या निरंतर कम हुई है। मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट 97.4 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय प्रतिशत 97.1 से अधिक है। प्रदेश में प्रति 10 लाख 68 हजार 305 टेस्ट किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी कुछ प्रकरण सामने आए हैं। इनमें बैतूल और छिंदवाड़ा में आज 14 -14 प्रकरण मिले हैं। बुरहानपुर में 8 प्रकरण मिले हैं। झाबुआ में 4, बड़वानी और खंडवा में 3-3 प्रकरण मिले हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link