- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Chambal Sand Worth 2.84 Lakh Rupees Was Dumped At 5 Places, Raided And Seized, FIR On 3 Suppliers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बहोड़ापुर में चंबल की रेत को अवैध रूप से डंप कर बेच रहे थे सप्लायर्स, जिला प्रशासन, पुलिस की टीम ने जब्त की रेत
- बहोड़ापुर आनंद नगर, शनिदेव मंदिर सहित 5 स्थानों पर कार्रवाई
रेत माफियाओं पर लगाम कसने के लिए अब पुलिस और प्रशासन पूरी सख्ती में नजर आने लगा है। बुधवार को एंटी माफिया मुहिम में जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम ने बहोड़ापुर इलाके में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा है। पांच स्थानों से 252 घनमीटर रेत जब्त की गई। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 84 हजार 240 रुपए बताई गई है। प्रशासन की ओर से अवैध रेत का भंडारण करने वाले 3 सप्लायरों के खिलाफ बहोड़ापुर थानें में FIR दर्ज की गई है।
ग्वालियर-चंबल अंचल में रेत माफिया हावी है। लगातार पुलिस पर हमले कर करोडों का कारोबार कर रहे हैं। पिछले महीने ही रेत माफिया द्वारा पुरानी छावनी पुलिस पर हमला किया गया था। जिसमें TIपुरानी छावनी घायल भी हुए थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के बीच बैठक हुई और इन रेत माफिया को सबक सिखाने की रणनीती बनाई गई थी। इसी बीच शिकायत मिली कि बहोड़ापुर इलाके में कुछ सप्लायर अपने-अपने फड़ों पर चंबल की रेत का भंडारण करके रखे हुए है। खबर मिलने के बाद एंटी माफिया मुहिम के चलते बुधवार दोपहर एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर, अपर तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ के निर्देशन में खनिज निरीक्षक दीपक कुमार सक्सैना, राजस्व निरीक्षक संजय अगरैया, TI बहोड़ापुर अमर सिंह सिरकार, सहित पुलिसकर्मियो की एक टीम बनाई गई। इस टीम ने उन स्थानों पर छापा मारा जहां रेत भंडारण करके रखी गई थी। पांच स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। अचानक प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई रेत सप्लायर्स में हडकंप मच गया। कुछ सप्लायर्स तो अपने-अपने फड़ छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पांच स्थानों से 2.84 लाख रुपए की अवैध चंबल की रेत बरामद की है। जिला प्रशासन की शिकायत पर बहोड़ापुर थाने में जितेन्द्र सिंह गुर्जर, जितेन्द्र सिंह कंषाना और मेवाराम गौड़ पर FIR दर्ज की गई।
यहां मिली डंप रेत
बहोड़ापुर नगर निगम वार्ड ऑफिस के पास जीतेन्द्र सिंह गुर्जर से 60 घन मीटर, नवग्रह मंदिर रेलवे लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति के फड़ से 52 घनमीटर, नवग्रह मंदिर के सामने जय शीतला मां बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर मेवाराम गौड़ से 55 घनमीटर, किशनबाग में सक्सेना हॉस्पीटल के पीछे शासकीय भूमि पर रखी अज्ञात व्यक्ति की 30 घनमीटर रेत, आशीष पैलेस के पास में कृष्णा बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के जितेन्द्र सिंह कंषाना से 55 घनमीटर रेत जब्त की गई।