Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिक्षिका फहमीदा के आलमारी का टूटा लॉकर(बाएं) और जिपं कर्मचारी के घर चोरी के बाद बेड पर बिखरा सामान व लॉकर
- सायबर सेल इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही
उज्जैन में गुरुवार को दो घंटे के अंदर चोरों ने दो बड़ी चोरियां की। दिनदहाड़े हुई चाेरियों से पुलिस भी सकते में आ गई। साइबर सेल पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल, उसके पास सिर्फ सुराग मिला है कि इलाके में पल्सर गाड़ी से कुछ लोग घूमते देख गए थे। एएसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
पहली वारदात जिला पंचायत की कोआर्डिनेटर अफसर के घर
जिला पंचायत की कोआर्डिनेटर अफसर मीना सिसौदिया का घर महानंदानगर के सी-सेक्टर में है। गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उनके पति मन्नू सिसौदिया उन्हें ऑफिस छोड़ने के लिए गए थे। दोपहर एक बजे लौटे तो देखा कि मेनगेट खुला है। कुंडे टूटे हैं। इंटरलॉक भी टूटा है। अंदर कमरे में सामान बेड पर बिखरा है। आलमारी खुली है। उसके लॉकर टूटे हैं। उसमें रखी नकदी और जेवर गायब हैं। खबर मिलते ही साइबर सेल पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि कितने की चोरी हुई है यह अभी पता नहीं चला है। उनकी बहू बाहर गई है। उनके लौटने के बाद ही चोरी गए जेवरों का पता चल सकेगा।
दूसरी चाेरी शिप्रा विहार में शिक्षिका के घर
चोरों ने दूसरी चोरी नागझिरी थाना अन्तर्गत शिप्रा विहार डी-सेक्टर कॉलोनी में हुई। यहां चोरों ने शिक्षिका फहमीदा के घर को निशाना बनाया। यहां भी चोरी दोपहर साढ़े 11 से डेढ़ बजे के बीच हुई। फहमीदा ने बताया कि सुबह वह महिदपुर स्थित स्कूल गईं थी। उनके पति इफ्तिखार हरिफाटक ब्रिज के पास दुकान गए थे। घर में उनका बेटा शाहिद था। करीब साढ़े 11 बजे शाहिद बाल कटवाने के लिए निकला था। डेढ़ बजे लौटा तो देखा मेन गेट खुला है। लॉक टूटा है। अंदर कमरे में आलमारियां खुली हैं। उनके लॉकर भी टूटे हैं। उसमें रखे जेवरात नदारद थे। फहमीदा ने बताया कि लॉकर में मेरे और बेटी के गहने रखे थे। जिनकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपए है। पिछले साल सितंबर में घर के बाहर खड़ी उनके बेटे की बाइक भी चाेरी हुई थी।