राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे 2500 जवान: एयरपोर्ट से लेकर मानस भवन, सर्किट हाउस और ग्वारीघाट पुलिस छावनी में तब्दील

राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे 2500 जवान: एयरपोर्ट से लेकर मानस भवन, सर्किट हाउस और ग्वारीघाट पुलिस छावनी में तब्दील


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डुमना एयरपोर्ट से मानस भवन तक कारकेड निकाल कर वीवीआईपी के आगमन का रिहर्सल कर तैयारियां को परखा गया।

  • त्रिस्तरीय होगा राष्ट्रपति और सीजेआई का सुरक्षा घेरा, रिहर्सल कर तैयारियों को परखा गया
  • वीवीआईपी का काफिला निकलने के 20 मिनट पहले थम जाएगा ट्रैफिक, जगह-जगह बेरीकेड व स्टाप लगाए गए

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सीजेआई शरद अरविंद बोबड़े की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। दोनों वीवीआईपी की सुरक्षा में 2500 का बल लगाया गया है। 70 के लगभग राजपत्रित अधिकारी लगाए गए हैं। गुरुवार को डुमना एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस और मानस भवन के बीच रिहर्सल हुआ। शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल होगा। वीवीआईपी काफिला निकलने के 20 मिनट पहले ही रूट पर सामान्य वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद और सीजेआई एसए बोबड़े शनिवार को सुबह 9.30 बजे जबलपुर आ जाएंगे। राष्ट्रपति डुमना से सड़क मार्ग से सीधे सर्किट हाउस नंबर एक जाएंगे। वहां से फिर सुबह 11 बजे मानस भवन को रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे वे फिर सर्किट हाउस जाएंगे। यहां से शाम 7.00 बजे ग्वारीघाट नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे।

रात्रि में 7.45 बजे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर स्थित ओवल हॉल आयोजित भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगली सुबह 9.20 बजे वे दमोह निकल जाएंगे। वहां से दोपहर दो बजे डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। आगमन से लेकर विदाई तक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी। राज्यपाल शुक्रवार को ही शाम 4.30 बजे पहुंच जाएंगी।
चप्पे-चप्पे पर जवान रहेंगे तैनात
राष्ट्रपति के मानस भवन, सर्किट हाउस, ग्वारीघाट और हाईकोर्ट के कार्यक्रम को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सभी ऊंची बिल्डिंगों पर सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। सर्किट हाउस के चारों ओर सुरक्षा का अभेद्य कवच रहेगा। मानस भवन से जुड़ने वाले मार्गों को नो-वीकल जोन घोषित कर दिया गया है।

इस पर सिर्फ वीवीआईपी वाहन ही प्रवेश कर पाएंगे। सीजेआई बोबडे, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम शिवराज सिंह भी राष्ट्रपति के साथ ग्वारीघाट नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे।
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे वीवीआईपी
आईजी भगवत सिंह चौहान को पूरे कार्यक्रम का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है। वीवीआईपी का सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय होगा। आईजी या एसपी प्रभारी होंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सेना के भी एडीसी रहेंगे। राष्ट्रपति, सीजेआई, राज्यपाल और सीएम का काफिला एयरपोर्ट से शहर पहुंचेगा। काफिले में सबसे आगे पुलिस का वार्नर वाहन होगा, जो वीवीआईपी के आने की जानकारी देगा।

20 मिनट पहले ही उन रास्तों पर बेरीकेटिंग कर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। राइट टाउन स्टेडियम में वाहनों की पार्किंग होगी। बास्केटबॉल ग्राउंड से लेकर स्टेडियम में डोम लगा दिया गया है। राष्ट्रपति के पूरे कार्यक्रम पर सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरा से नजर रखा जाएगा।

राइट टाउन स्टेडियम में वाहन पार्किंग के साथ डोम लगाया गया है।

राइट टाउन स्टेडियम में वाहन पार्किंग के साथ डोम लगाया गया है।

मानस भवन के पास स्थित बॉस्केटबाल पर लगा डोम और वहां की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे मजदूर।

मानस भवन के पास स्थित बॉस्केटबाल पर लगा डोम और वहां की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे मजदूर।

खबरें और भी हैं…



Source link