नई दिल्ली: ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने 500 विकेट का आंकड़ा छू लिया, है ऐसा करने वाले वो इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के 7वें गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने वें टेस्ट में ये मुकाम हासिल किया. उन्होंने 140वें मैच और 258 पारी में इस आंकड़े को छुआ है. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर क्रेग ब्रेथवेट उनके 500वें शिकार बने, ब्रॉड ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया.
WICKETS
Stuart Broad has become just the 7th bowler in the history of the game to take 500 Test wickets! #ENGvWI pic.twitter.com/3FtgslBTxm
— ICC (@ICC) July 28, 2020
जब इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई थी तब स्टुअर्ट ब्रॉड के टेस्ट विकेट की संख्या 485 थी. 8 जुलाई को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें ब्रॉड शामिल नहीं थे. लेकिन मैनचेस्टर के दोनों टेस्ट मैच में उन्हें मौका दिया गया जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया.
A magic moment @StuartBroad8!
Scorecard/Videos: https://t.co/pvF724ZqtE#ENGvWI pic.twitter.com/pVLazQ57wf
— England Cricket (@englandcricket) July 28, 2020
टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेना एक बड़ा मुकाम माना जाता है. अगर आप रिकॉर्ड बुक को खंघालेंगे तो पाएंगे कि सिर्फ 6 गेंदबाजों ने इस उपलब्धि का हासिल किया है. मुथैया मुरलीधरन ने 800, शेन वॉर्न ने 708, अनिल कुंबले ने 619, जेम्स एंडरसन ने 589, ग्लेन मैक्ग्रा ने 563 और कर्टनी वॉल्स 519 विकेट हासिल किए हैं. टेस्ट में 500 विकेट सबसे पहले वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्स ने लिया था.
What a moment for @StuartBroad8 pic.twitter.com/N0G1JrCjYq
— England Cricket (@englandcricket) July 28, 2020
अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने कहा था कि इस ‘चैम्पियन खिलाड़ी’ के पास 600 टेस्ट विकेट लेने की क्षमता है. ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर खुद को एक बार फिर साबित किया. 3 मैचों कि टेस्ट सीरीज के पहले मैच से नजरअंदाज किये गए ब्रॉड ने बाकी दोनों टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया.
आथर्टन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ पर अपने कॉलम में लिखा था कि, ‘चैंपियन खिलाड़ी की पहचान इस बात से नहीं होती कि वह टीम से कैसे बाहर हुआ बल्कि इस बात से होती है कि उसने वापसी कैसे की जैसा कि हम इस सीरीज में ब्रॉड के साथ देख रहे हैं. जब आप बाहर (टीम से) होते हैं तो आपको अपने बारे में थोड़ा और पता चलता है. कुछ खिलाड़ी ऐसे में सोचते हैं कि उनका करियर पूरा हो गया लेकिन ब्रॉड ने अपने दमखम से दिखा दिया कि, वह 500 विकेट से संतुष्ट नहीं होने वाले वह 600 विकेट लेना चाहता है.’
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज ब्रॉड ने पहले टेस्ट में खुद को अंतिम 11 में शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताई थी. दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई और उन्होंने 6 विकेट चटकाकर सीरीज में टीम की वापसी करने में अहम भूमिका निभाई.
आथर्टन ने कहा था कि, ‘एजियास बाउल में खेले गए पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद उसने काफी कुछ कहा था लेकिन उसने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया. जब आप इस मैच में उसकी गेंदबाजी करने के तरीके को देखेंगे तो लगेगा कि हर गेंद पर विकेट मिलने वाला है.’
(इनपुट-भाषा)
LIVE TV