डेल स्टेन ने IPL और PSL को लेकर बयान दिया था (Dale Steyn/Instagram)
PSL 2021 postponed: कोरोना महामारी के खतरे के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग को तुरंत प्रभाव से स्थगित करने का फैसला किया है.
इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने पीएसएल 2021 के स्थगित होने के बाद ट्वीट किया, “या अल्लाह, हमारे पीएसएल को किसकी नजर लगा दी.” उनके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने ट्वीट किया, ‘नजर लग गई किसी की हमारी पीएसएल को.’ इन खिलाड़ियों के ट्वीट पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, ‘लोग उसे डेल स्टेन कहते हैं.’ एक अन्य यूजर ने कहा कि पीएसएल को डेल स्टेन की नजर लग गई है.

बता दें कि पीएसएल (PSL) के इस सीजन में डेल स्टेन क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम का हिस्सा हैं. हाल में ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पीएसएल की तुलना की थी जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी.स्टेन ने क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत करते हुए कहा है कि आईपीएल में क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है, बल्कि सभी का ध्यान पैसे पर रहता है. स्टेन ने पीएसएल (PSL) को लेकर कहा कि, यहां पर क्रिकेट पर अधिक ध्यान दिया जाता है. स्टेन आईपीएल के 11 सीजन खेल चुके हैं.यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड का 449 दिन से पीछा कर रहे कोहली, क्या आज साथ देगी किस्मत?
PSL 2021: शोएब अख्तर ने पीसीबी से पूछा-कोई खिलाड़ी कोरोना से मर जाता तो कौन जिम्मेदार होता?
हालांकि इस बयान को देने के बाद उन्होंने अगले दिन ही माफी मांगी. स्टेन ने कहा, ‘मेरे करियर में आईपीएल शानदार रहा, अन्य खिलाड़ियों के लिए भी. मेरा इरादा कभी इसे नीचा दिखाने, अपमान करने या किसी अन्य लीग से तुलना करने का नहीं था. सोशल मीडिया और शब्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से कई बार ऐसा हो जाता है.’ उन्होंने कहा कि अगर मैंने इससे किसी को निराश किया है तो इसके लिए काफी मांगता हूं.