सुरेश रैना पिछले सीजन आईपीएल में नहीं खेले थे (फोटो क्रेडिट: सुरेश रैना इंस्टाग्राम )
IPL 2021 की तैयारी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 9 मार्च से ट्रेनिंग कैंप लगा सकती है. कप्तान एमएस धोनी और अंबाती रायडू सहित कई खिलाड़ी चेन्नई भी पहुंच चुके हैं
जिस पर काफी विवाद भी हुआ था. माना तो यह भी जा रहा था कि आईपीएल 2021 के लिए सीएसके रैना को बाहर भी कर सकती है, मगर फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले उन्हें रिलीज न करके इस सीजन के लिए भी अपने साथ बनाए रखा और अब रैना एक बार फिर सबकी उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं.

आईपीएल 2021 की तैयारियों के लिए 9 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप शुरू हो सकता है और इसके लिए कप्तान एमएस धोनी, अंबाती रायडू सहित कई खिलाड़ी चेन्नई भी पहुंच चुके हैं. रैना भी ट्रेनिंग कैंप शुरू होने से पहले जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. उन्होंने जिम सेशन के अपने कुछ वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया.
यह भी पढ़ें :
Ind vs Eng, 4th Test, Live Score, Day 2: रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा से बड़ी साझेदारी की उम्मीद
IND vs ENG: रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड का 467 दिन से पीछा कर रहे कोहली, क्या आज साथ देगी किस्मत?
वहीं रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी एक वीडियो शेयर करके बताया कि वो भी बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. वीडियो में जडेजा फिंगर पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी ने भी चेन्नई पहुंचकर यह साफ कर दिया कि वो आईपीएल 2021 से नहीं हटेंगे और चेन्नई की अगुआई करेंगे. उनके चेन्नई पहुंचते ही definitely not सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा.