- Hindi News
- Local
- Mp
- Demonstration On The Road Against Not Getting Scholarship And Increasing Fees, Police Showered Water
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कटनी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
थाने ले जाकर सभी को छोड़ा।
छात्रवृत्ति नहीं मिलने और बढ़ती फीस के खिलाफ NSUI ने विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कॉलेज की तरफ जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। प्रदर्शनकारी जब नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग करके उन्हें तितर-बितर कर दिया। NSUI पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले आई। यहां पर उन्हें निजी मुचकले पर छोड़ दिया।
NSUI के जि़ला प्रवक्ता विकास दुबे ने बताया की कलेजों में लगातार तेज़ी से फ़ीस वृद्धि हो रही है। जि़ले भर के महाविद्यालयों में अब तक छात्रवृत्ति नहीं आई है। इससे गरीब छात्र परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं के विरोध में कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। लेकिन कॉलेज पहुंचने के पहले ही पुलिस ने वॉटर केनन चलाकर रोक लिया। सभी को बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।