लूट और चाकूबाजी की मास्टर माइंड निकली महिला: जल्दी अमीर बनने की चाहत में बेटे व उसके साथियों से कराई थी लूट, TI अपनी मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी छोड़ घटना स्थल की ओर दौड़े थे

लूट और चाकूबाजी की मास्टर माइंड निकली महिला: जल्दी अमीर बनने की चाहत में बेटे व उसके साथियों से कराई थी लूट, TI अपनी मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी छोड़ घटना स्थल की ओर दौड़े थे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • After Stabbing The Collection Agent, The Accused Kept Saying Who Killed The Knife, TI Left His Marriage Anniversary Party And Rushed To The Scene Of The Incident

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस को आरोपियों के पास से पिस्टलनुमा लाइटर भी मिला है।

कनेक्शन एजेंट को चाकू मारकर डेढ़ लाख रुपए लूटने वाले मास्टर माइंड महिला सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट की मास्टर माइंड कोई और नहीं, समूह लोन चलाने वाली महिला निकली। उसने अपने बेटे और उसके दोस्तों की मदद से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी लाइटर नुमा पिस्टल और चाकू लेकर लूटने पहुंचे थे।

आरोपियों ने अपनी जरूरतों को पूरा करने और जल्द अमीर बनने के लिए लूट की थी। पुलिस ने इनके पास से लूट के 1 लाख 55 हजार में से 1 लाख 30 हजार रुपए और लाइटर नुमा पिस्टल बरामद कर लिया है। मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी छोड़ TI दिनेश वर्मा घटनास्थल की ओर दौड़कर पहुंच थे।

पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपी।

यह है मामला
SP आशुतोष बागरी ने बताया कि 2 मार्च को बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर से सूचना मिली थी कि मजरूह देवराज पिता लखन सिंह सेंधव (25) निवासी आंचल नगर स्कीम नंबर 140 इंदौर मूल निवासी सालनखेड़ी सोनकच्छ जिला देवास को घायल हालत में भर्ती करवाया गया है। पूछताछ में उसने बताया था कि स्पंदना स्पूर्ति फाइनेंस लिमिटेड आंचल नगर स्कीम नंबर 140 में कलेक्शन का काम करता है। सुबह वह व साथी गोविंद अपनी बाइक से डेली कलेक्शन के लिए निकले थे। गोविंद बाइक चला रहा था। वह खजराना में डेली कलेक्शन का रुपया कलेक्शन करते हुए राधे विहार कॉलोनी में रिहाना बी के घर से लोन के 99000 लेकर बैग में रखे। यहां से वे बाबा मनसब नगर पैसे लेने के लिए निकले थे। उसकी गोद में पैसों का बैग रखा था, जैसे ही थोड़ी दूर पर टर्न हुए कि 2 लड़के खड़े थे और दोनों के हाथ में चाकू थे।

वे बैग छीनने लगे, जिसमें बाइक रोड पर गिर पड़ी। बैग नहीं छोड़ा तो दोनों ने उसे दोनों पैरों की जांघ पर चाकू मारा, जिससे उसके दाहिने पैर की जांघ में पीछे तरफ तथा बाएं पैर की जांघ में चोट लगी। खून निकलता देख गोविंद डर के कारण भाग गया। दोनों उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में करीब 155000 तथा मेंबरों के लोन के कागज रखे थे। जोर से चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। दोनों लड़कों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और दोनों की उम्र 20 से 25 साल करीब थी। एक का कपड़ा उसने खींच लिया, जिसका चेहरा उसने देखा है, जिसे सामने आने पर वह पहचान लेगा। दोनों दुबले-पतले सामान्य हाइट के थे, बाद में उसने अपने मैनेजर को सूचना दी तथा बाम्बे हॉस्पिटल में भर्ती हुआ।

ऐसे आए गिरफ्त में
पुलिस ने मामले में मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो और मुखबीरों को एक्टिव किया। इस पर सूचना मिली कि ओरिएन्टल बैंक के पीछे तीन लोग लूट की रकम को बाटंने की बात को लेकर विवाद कर रहे हैं। इस पर टीम ने दबिश देकर यहां से तीन बदमाशों को गिरफ्त में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी साहिल उर्फ बच्चा उर्फ जाहिद ने बताया की उसकी मां रेहाना बी घर से समूह लोन चलाती है। प्रत्येक माह की 3 तारीख को महिलाएं उसके घर एकत्र होकर लोन की किश्तें एकत्रित करती हैं। इस राशि को फरियादी देवराज अपने साथ ले जाता है। उसकी मां रेहाना बी की निगाहें उक्त एकत्रित लोन की राशि पर थी, उसी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके दोस्त फरदीन और फैजान के साथ लूट की प्लानिंग की। आरोपी फरदीन पूर्व में चाकूबाजी के प्रकरण में गिरफ्तार हुआ था, उस मामले में रेहाना बी ने ही उसे छुड़वाया था। लूट की राशि को उन्होंने रेहाना के घर पर ही द्वारा ही घऱ में छुपाई गई थी।

आरोपी बना रहा अंजान, कहता रहा -कौन चाकू मार गया
फरदीन व फैजान द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल उर्फ बच्चा फरियादी देवराज के आसपास और उसे हाॅस्पिटल ले जाते समय उसके आगे पीछे मदद का नाटक कर रहा था, जिससे लूट की घटना का कोई शक मां-बेटे पर नहीं किया जा सके। फरियादी से जब पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वह तो उसकी मदद कर रहा था। वह मौके पर घायल के पास मौजूद रहा और यही कहता रहा कि इस कौन चाकू मार गया। आरोपियों से पूछताछ पर पिछले दिनों नाहरशाह वली मैदान में उर्स के दौरान चाकूबाजी की घटना का अंजाम देना बताया।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

  • रेहाना बी पति रशीद शेख निवासी राधे विहार काॅलोनी खजराना।
  • साहिल उर्फ बच्चा उर्फ जाहिद पिता रशीद शेख (19) निवासी राधे विहार काॅलोनी खजराना।
  • फरदीन उर्फ भैया पिता इब्राहिम (19) साल निवासी सिंकदराबाद काॅलोनी खजराना।
  • फैजान उर्फ छोटू पिता मो. रफीक (19) निवासी झूमरू काॅलोनी खजराना।
  • आरोपी मास्टर माइंड महिला घर पर ही समूह लोन चलाती है। उसका बेटा साहिल उर्फ बच्चा अपोलो टाॅवर में कपड़े की दुकान पर करता है काम।
  • वहीं, अन्य आरोपी फरदीन उर्फ भैया पेंटरी का काम करता है। इसके अलावा आरोपी फैजान उर्फ छोटू पिता के साथ तीन इमली पर मैकेनिक का काम करता है।

खबरें और भी हैं…



Source link