Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मां नवचंडी मेले में झूले लग गए हैं। इसका शुभारंभ शनिवार शाम 7 बजे विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा किया जाएगा। मेले में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे झूले, ड्रेगन रेल, मिक्की माउस आकर्षण का केंद्र बनेंगे। बाबा गंगाराम ने बताया कि मेले का यह 31 वां वर्ष है। इसमें 11 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी किया जाएगा। इसका संचालन अजातशत्रु, हास्य रस, उदयपुर, अतुल ज्वाला हस्य रस इंदौर, राहुल शर्मा वीर रस इंदौर, दिनेश दिग्गज हास्य रस उज्जैन, दिनेश देहाती हास्य रस बालाघाट, कुमारी एकता आर्य गजल अलीगढ़, संगीता सरल शृंगार रस भोपाल प्रस्तुति देंगे।