गुमशुदा नाबालिग मिला: बस से 6 साल का बच्चा देवरी पहुंचा, परिजन से मिलवाया

गुमशुदा नाबालिग मिला: बस से 6 साल का बच्चा देवरी पहुंचा, परिजन से मिलवाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

देवरीकलां4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरी के बस स्टैंड पर मिले 6 साल के गुमशुदा बालक को पुलिस ने कुछ ही घटाें में परिजन से मिलवाया। टीआई प्रशांत सेन बताया कि बताया कि गुरुवार रात 9 बजे देवरी के बस स्टैंड पर 6 साल के बालक काे गुमशुदा हाल में बरामद किया है जिसे देवरी थाने लाया गया लेकिन वह अपना नाम नहीं बता पा रहा था और ना ही अपने माता-पिता का।

पुलिस ने बालक की फोटो सोशल मीडिया पर विभिन्न ग्रुपों में शेयर की इसके बाद बंडा से गजेंद्र नामक व्यक्ति ने बालक की फोटो के आधार पर पहचान बताई और पुलिस ने उनके बताए अनुसार वीडियो कॉल पर बालक के दादा दादी से बात कराई।

इसके बाद रात 2 बजे गुमशुदा बालक के दादा-दादी देवरी थाने आए और बालक को सकुशल अपने घर ले गए। टीआई ने बताया कि बालक का नाम छोटू बताया गया है। जबकि उसे रात्रि में पूछने पर वह कुछ भी नहीं बता रहा था वह सिर्फ हंसता रहता था। यह बालक बटियागढ़ के बिछिया खिरिया गांव का है और बस में बैठकर देवरी आ गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link