Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
काफी मनाने के बाद भी लिव इन पार्टनर के नहीं मानने के कारण पीड़िता ने FIR दर्ज कराई। – प्रतीकात्मक फोटो
- पहले पति से तलाक होने के बाद आरोपी से दोस्ती हुई थी
भोपाल में लिव इन पार्टनर के शादी की बात करते ही प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। काफी दिनों तक महिला उसे मनाती रही, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसे सबक सिखाने के लिए पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में छोला मंदिर पुलिस थाने में FIR करवा दी। महिला पहले पति से तलाक होने के बाद अलग रहती है।
छोला मंदिर पुलिस के अनुसार मूलत: महाराष्ट्र की रहने वाली 26 वर्षीय महिला छोला मंदिर इलाके में रहती है। उसका पहले पति से तलाक हो चुका है। करीब दो साल पहले वह किसी काम से भोपाल से विदिशा बस से जा रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान मुकेश प्रजापति नाम के युवक से रास्ते में हो गई। पीड़िता के अनुसार मुकेश ने बताया कि वह मंगलवारा इलाके में रहता है।
उसकी मंगलवारा में दुकान भी है। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। मुकेश के शादी का प्रस्ताव रखने के कारण वे लिव इन में रहने लगे। महिला ने आरोप लगाए कि मकेश ने उससे 6 मार्च 2019 से 27 जनवरी 2021 तक उसके साथ जबरन ज्यादती की।
गत 27 जनवरी को उसने शादी करने के लिए कहा, तो मुकेश ने मना कर दिया और वह भाग गया। वह उसे काफी मनाती रही, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि उसे सबक सिखाने और किसी दूसरी की जिंदगी बर्बाद न कर पाए इसलिए उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।