- Hindi News
- Local
- Mp
- Accusation: Government Has Failed To Stop The Increasing Incidents Of Atrocities On Women In MP
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदेश महिला कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। इस दिन राज्य स्तरीय सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर से 5 हजार महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा, प्रदेश भर की 5 हजार महिलाएं शामिल होंगी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोकने में अब तक नाकाम रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से हर घर का बजट बिगड़ता जा रहा है। केंद्र और राज्य के बजट में इसको लेकर कोई राहत नहीं दी गई है। इसका विरोध करने के लिए 8 मार्च का दिन तय किया गया है।
इस दिन राज्य स्तरीय सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर की करीब 5 हजार महिलाएं जुटेंगी। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ संबोधित करेंगे। इससे पहले सीएम हाउस का घेराव करने की रणनीति महिला कांग्रेस ने बनाई थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा कि और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, दुराचार की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी और प्रदेश सरकार को बेनकाब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
स्थाईकर्मी भी 8 मार्च को करेंगे विरोध प्रदर्शन
प्रदेशभर के स्थाई कर्मी शोषण के खिलाफ 8 मार्च को विरोध दर्ज कराएंगे। जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेंगे। ये स्थाई कर्मी 5 से 10 हजार रूपए वेतन मिलने, अनुकंपा नियुक्ति का नियम नहीं होने, सातवें और छठवें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने समेत अन्य सुविधाओं के नहीं मिलने से नाराज हैं।