नगर निगम ने 3 दिन का दिया अल्टीमेटम: बकाया था 1.33 करोड़ रुपए संपत्ति कर, कॉलोनी तोड़ने के लिए JCB लेकर पहुंच गई नगर निगम, 2 घंटे चला हंगामा

नगर निगम ने 3 दिन का दिया अल्टीमेटम: बकाया था 1.33 करोड़ रुपए संपत्ति कर, कॉलोनी तोड़ने के लिए JCB लेकर पहुंच गई नगर निगम, 2 घंटे चला हंगामा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 1.33 Crore Rupees Was Owed, Municipal Corporation Reached JCB To Break Up The Colony, 2 Hours Of Uproar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

35 लाख रुपए संपत्ति कर जमा नहीं होने पर नगर निगम द्वारा दो पटाखा कारखाने कुर्क कर सील कर दिए गए

  • तीन दिन का समय देकर लौटे निगम के अफसर
  • शिवपुरी लिंक रोड स्थित ग्रीन साउथ एवेन्यू कॉलोनी पर हुई कार्रवाई
  • कॉलोनी संचालकों ने नहीं भरा निर्माण के समय से ही सम्पत्ति कर

ग्रीन साउथ एवेन्यू कॉलोनी पर 1 करोड़ 33 लाख रुपए सम्पत्ति कर बकाया था। नोटिस का जवाब भी नहीं आ रहा था। शनिवार दोपहर नगर निगम का अमला JCB मशीन लेकर कार्रवाई के लिए पहुंच गया। नगर निगम का अमला कॉलोनी में खड़ा हुआ तो कॉलोनी में रहने वालों की सांसे फूल गई। कॉलोनी संचालकों को सूचना दी गई। संचालक मौके पर पहुंचे। किसी तरह नगर निगम के अफसरों को मनाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने भी नगर निगम के अफसरों से राहत देने की गुहार लगाई। करीब 2 घंटे तक हंगामे का दौर चला। उसके बाद लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम के अमले ने 3 दिन का अल्टीमेटम कॉलोनी संचालकों को टैक्स भरने के लिए दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में टैक्स नहीं भरा गया तो कॉलोनी में कार्रवाई की जाएगी।

संपत्ति कर जमा नहीं होने पर पटाखा कारखानों पर कार्रवाई करते नगर निगम ग्वालियर के अफसर

संपत्ति कर जमा नहीं होने पर पटाखा कारखानों पर कार्रवाई करते नगर निगम ग्वालियर के अफसर

शहर के वार्ड-59 के शिवपुरी लिंक रोड पर बिल्डर राजेन्द्र सचेती, आरडी गुप्ता व पुरूषोत्तम गुप्ता ने कुछ साल पहले ग्रीन साउथ एवेन्यु कॉलोनी बसाई थी। इन तीनों ने कॉलोनी में फ्लैट, मकान तो बेचे लेकिन उनका संपत्ति कर नगर निगम में जमा नहीं किया। लगातार संपत्ति कर की चोरी की गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने जब इस कॉलोनी की फाइल निकलवाई तो कॉलोनी पर 1 करोड़ 33 लाख रुपए संपत्ति कर बकाया था। तत्काल कॉलोनी संचालकों को नोटिस भेजा गया, लेकिन कॉलोनी संचालकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस पर शनिवार को सहायक सम्पत्ति कर अधिकारी रमेश शर्मा के निर्देशन में सहायक राजस्व निरीक्षक इरसाद खान, विनीत शर्मा एवं जगन अग्रवाल की टीम द्वारा मदाखलत एवं पुलिस बल के साथ कॉलोनी पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। अचानक नगर निगम की टीम को JCB मशीन के साथ खड़ा देखकर कॉलोनी के लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही तीनों संचालक वहां पहुंचे और निगम के अफसरों से समय मांगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने कॉलोनी संचालकों का टैक्स भरने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

35 लाख टैक्स था बकाया, दो कारखाने सील

अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड-37 जागृति नगर स्थित दो बड़े पटाखा कारखानों को शनिवार शाम कुर्क कर सील किया गया। पटाखा कारोबारी दिलीप कुमार कुकरेजा पर 16.04 लाख रुपए संपत्ति कर बकाया था। कई बार नोटिस एवं कई बार सुनवाई का अवसर देने के बाद भी TAX जमा न करने पर इनका AB रोड गोयल वाटिका के पीछे जागृति नगर में बना हुआ 81000 वर्ग फीट का पटाखे का कारखाना कुर्क किया गया है। इसी प्रकार ओमप्रकाश कुकरेजा का कारखाना 81000 वर्ग फीट पर बना हुआ था। इन पर भी 17.63 लाख रुपए संपत्ति कर बकाया था। इनके पटाखा कारखाने को कुर्क कर सील कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link