थाने से 100 कदम की दूरी पर छेड़छाड़: बाइक सवार तीन मनचलों ने छात्रा का मोबाइल छीना, सड़क पर चांटे मारे और तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी देकर भाग गए

थाने से 100 कदम की दूरी पर छेड़छाड़: बाइक सवार तीन मनचलों ने छात्रा का मोबाइल छीना, सड़क पर चांटे मारे और तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी देकर भाग गए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Three Bike Riders Snatched The Girl’s Mobile, Slammed The Street And Ran Away Threatening To Spoil Her Face With Acid

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो- मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी है, फिलहाल आरोपी घर से गायब मिले हैं

  • मुरार जिला अस्पताल के पास शुक्रवार शाम हुई घटना
  • मुरार थाना में तीन युवकों पर हुई छेड़छाड़ की FIR

मुरार थाना से 100 कदम की दूरी पर कोचिंग से लौट रही छात्रा से बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की है। बाइक सवार छात्रा के पास आए और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद विरोध करने पर 4 से 5 चांटे मारे। जब वहां भीड़ एकत्रित हो गई तो बाइक सवार मनचले छात्रा के मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर भाग गए। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे बीच बाजार की है। छात्रा ने मामले की शिकायत मुरार थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उपनगर मुरार के सीपी कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) बीकॉम की छात्रा है। शुक्रवार शाम वह कोचिंग से वापस अपने घर लौट रही थी। अभी वह मुरार थाने से 100 कदम की दूरी पर जिला अस्पताल के सामने पहुंची ही थी कि तभी बाइक सवार तीन मनचले उसके पास आए और मोबाइल छीन लिया। तीनों लड़के मुंह पर साफी बांधे हुए थे। छात्रा ने विरोध जताया तो दो युवकों ने अपनी साफी खोली और छात्रा के गाल पर 4 से 5 चांटे मार दिए। बीच बाजार में युवकों को ऐसा करते देख वहां भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को अपनी ओर आता देखकर बाइक सवार मनचले छात्रा के मुंह पर तेजाब फेंककर सूरत बिगाड़ने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बाइक सवार भाग चुके थे। बाइक सवार युवकों में दो की पहचान हुई है। बाइक चलाने और मोबाइल छीनने वाला सूरज तोमर और चांटे मारने वाला दीपक भदौरिया था। तीसरे साथी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दो नामजद सहित तीन पर FIR दर्ज की है। इस पर मुरार थाना प्रभारी अजय पवार का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

घटना के बाद छात्रा दहशत में

शुक्रवार शाम घटना के बाद से छात्रा दहशत में है। पुलिस उससे बयान भी लेने पहुंची थी, लेकिन उस दौरान भी छात्रा काफी डरी हुई नजर आई है। उसका कहना था कि बाइक सवार पहले भी उसे फॉलो करते थे। उसे नहीं पता था कि वह इस तरह की हरकत कर जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link