Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवाएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर के मेला ग्राउंड के पास अतिरिक्त टप्पा कार्यालय परिसर में आधार अपडेशन किया जा रहा है। यहां सुविधा केंद्र खुलने से ग्रामीणों को राहत मिली हैं। इससे पहले खंडवा और नर्मदा नगर तक जाना पड़ता था, जिसमें समय के साथ पैसों की भी बर्बादी होती थी। प्रतिदिन सुबह 10 से शाम तक ग्रामीणों की भीड़ लगी रहती हैं। नगर के नबी खान ने बताया आधार अपडेशन केंद्र खुलने से काफी राहत और खंडवा जाने से निजात मिली है। आधार कंप्यूटर ऑपरेटर प्रणीत गंगराड़े और मोहित सोनी ने बताया प्रतिदिन 35 से 40 आधार कार्ड और अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आधार कार्ड की मान्यता बढ़ाई है। स्कूल, कॉलेज, खेती-बाड़ी में आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड में अपडेट यानी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य किया जा रहा है।