- Hindi News
- Sports
- Matteo Pellicone Ranking Series Vinesh Phogat Wins Gold, 53 Kg Weight Number One Rank
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रोम22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुकी 10 दिन के अंदर दूसरा गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने रोम में चली रही मोटेयो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज के फाइनल कनाडा की डियाना मैरी हेलेन वीकर को 4-0 से हराया। इससे पहले यूक्रेन में गोल्ड मेडल जीता था।
इटली में चल रही मोटेयो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही वह 53 किलो वेट कैटगिरी में दुनिया की नंबर वन पहलवान बन गई है। जबकि 57किलो वेट कैटगिरी में सरिता मोर ने सिल्वर मेडल जीता।
डियाना मैरी हेलेन वीकर को 4-0 से हराया
विनेश ने फाइनल में कनाडा की डियाना मैरी हेलेन वीकर को 4-0 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने कनाडाई समांथा लेही स्टीवर्ट को हराया था। टूर्नामेंट में विनेश फाइनल से पहले दो मुकाबले जीते और दो मुकाबले में उन्हें बाई मिला। वह भारत की इकलौती महिला पहलवान हैं, जिन्होंने ओलिंपिक कोटा हासिल किया है।
एक हफ्ते पहले यूक्रेन में जीता था गोल्ड मेडल
फोगाट एक हफ्ते पहले ही आउटस्टैंडिंग यूक्रेनियन रेसलर्स और कोचेस मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। उनका कोरोना के बाद पहला टूर्नामेंट था। करीब एक साल बाद वह खेलने के लिए उतरी थी। मैच के दौरान विनेश 6-8 से पीछे चल रही थीं, लेकिन आखिरी 35 सेकंड में उन्होंने 4 पॉइंट लेकर खेल पलट दिया।
जनवरी से बुडापेस्ट में कर रही हैं तैयारी
इस साल की शुरुआत में विनेश बुडापेस्ट में फिर से अपने कोच से जुड़ गई थीं। वहीं पर ट्रेनिंग कर रही थी। विनेश ने कॉमनवेल्थ गेम्स (2014, 2018) में 2 और एशियन गेम्स (2018) में एक गोल्ड जीता है।
4 पहलवानों ने अब तक ओलिंपिक कोटा हासिल किया
विनेश पहले ही 53 किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। वे ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत की इकलौती वुमन रेसलर हैं। जबकि पुरुषों में बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और रवि दहिया ने अपने- अपने वेट कैट गिरी में कोटा हासिल किया है।
हालांकि, भारतीय पहलवानों के पास ओलिंपिक कोटा हासिल करने के लिए अभी दो मौके हैं। अगले साल कजाखस्तान में 9 से 11 अप्रैल तक एशियन क्वालिफायर और बुल्गारिया में 6 से 9 मई तक वर्ल्ड क्वालिफायर होना है।