मुख्यमंत्री समूहों की सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे. (सांकेतिक फोटो)
8 मार्च को भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम (Motilal Stadium) में बड़ा कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में 6 हजार महिलाएं शामिल होंगी. सीएम शिवराज राज्य स्तरीय महिला सलाहकार मंडल की घोषणा कर सकते हैं.
8 मार्च को भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में 6 हजार महिलाएं शामिल होंगी. सीएम शिवराज राज्य स्तरीय महिला सलाहकार मंडल की घोषणा कर सकते हैं. सरकारी अस्पतालों में दीदी की रसोई शुरू करने का ऐलान भी हो सकता है. पुलिस की वर्दी और नर्स की यूनीफाॅर्म सप्लाई का काम महिला स्व सहायता समूहों को देने की तैयारी है. साथ ही शिवराज स्व सहायता समूहों को 200 करोड़ के लोन बांटेंगे. इसके अलावा प्रदेश भर में हुनर हाट का शुभारंभ होगा. मुख्यमंत्री समूहों की सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे.
शिवराज की सारथी बनेगी महिला
मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं पर रहेगा. उनकी गाड़ी भी महिला ड्राइवर ही चलाएगी, जो उन्हें सीएम हाउस से लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम तक लेकर जाएगी. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कहा-हर मुद्दे पर सरकार महिलाओं के साथ खड़ी है. लाडली लक्ष्मी योजना हो या कन्यादान योजना हो चाहे बेटी बचाओ अभियान, पढ़ाओ अभियान से लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है. सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर काम किया है. अब महिला सशक्तिकरण को लेकर सियासत होने लगी है. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी सशक्तिकरण की बात न करे, क्योंकि इनकी ही सरकार में सबसे ज्यादा महिला अपराध हुए हैं.