IPL 2021 का शेड्यूल जारी: 9 अप्रैल से शुरू होगा 14वां सीजन, 52 दिन चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल 30 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा

IPL 2021 का शेड्यूल जारी: 9 अप्रैल से शुरू होगा 14वां सीजन, 52 दिन चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल 30 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2021 Schedule Updates IPL 14th Season Start From 9 April In Ahmedabad, Bengaluru, Chennai, Delhi, Mumbai & Kolkata Hosting

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछला IPL टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में कराया गया था। तब फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 5वीं बार खिताब जीता था।

BCCI ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 14 का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक, IPL-14 9 अप्रैल को शुरू होगा और 30 मई तक चलेगा। 52 दिन चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL के सभी मुकाबले 6 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे।

सभी 8 टीमों के बीच 52 दिन में फाइनल समेत 60 मैच खेले जाएंगे। फाइनल और प्ले-ऑफ के मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे। सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मुबंई के कप्तान रोहित शर्मा और बेंगलुरु के कैप्टन विराट कोहली हैं।

इस बार 11 डबल हेडर होंगे
पिछला सीजन कोरोना के कारण मार्च-अप्रैल के बजाय सितंबर-नवंबर में कराया गया था। इस बार टूर्नामेंट की भारत में वापसी हुई है। कोरोना के कारण पहली बार कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। इस बार 11 डबल हेडर यानि एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे। शाम के मैच 7.30 बजे से शुरू होंगे।

तारीख मैच कहां
9 अप्रैल मुंबई vs बेंगलुरु चेन्नई
10 अप्रैल चेन्नई vs दिल्ली मुंबई
11 अप्रैल हैदराबाद vs कोलकाता चेन्नई
12 अप्रैल राजस्थान vs पंजाब मुंबई
13 अप्रैल कोलकाता vs मुंबई चेन्नई
14 अप्रैल हैदराबाद vs बेंगलुरु चेन्नई
15 अप्रैल राजस्थान vs दिल्ली मुंबई
16 अप्रैल पंजाब vs चेन्नई मुंबई
17 अप्रैल मुंबई vs हैदराबाद चेन्नई
18 अप्रैल बेंगलुरु vs कोलकाता चेन्नई
18 अप्रैल दिल्ली vs पंजाब मुंबई
19 अप्रैल चेन्नई vs राजस्थान मुंबई
20 अप्रैल दिल्ली vs मुंबई चेन्नई
21 अप्रैल पंजाब vs हैदराबाद चेन्नई
21 अप्रैल कोलकाता vs चेन्नई मुंबई
22 अप्रैल बेंगलुरु vs राजस्थान मुंबई
23 अप्रैल पंजाब vs मुंबई चेन्नई

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

खबरें और भी हैं…



Source link