- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Godse Yatra Will Include Members Of Hindu Mahasabha From 17 States, Yatra Will Come Out In Every Situation
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोडसे यात्रा की तैयारियों को लेकर महिला हिंदू महासभा की संयोजिका आरती सूर्यवंशी को बनाया गया है
- यात्रा की तैयारियां जोरों पर, कार्यकर्ताओं में उत्साह
- रविवार को हुई बैठक, यात्रा के संयोजक बनाए गए
- आरती सूर्यवंशी महिला हिन्दू महासभा की जिला संयोजिका बनी
14 मार्च को हिंदू महासभा गोडसे यात्रा निकालेगी और हर हाल में निकालेगी। गोडसे यात्रा में हिंदू महासभा के 17 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रविवार शाम को हुई हिंदू महासभा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ इस यात्रा को निकालने का संकल्प लिया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। वह नहीं भी देंगे तो यह यात्रा हम निकालेंगे, जबकि प्रशासन हिंदू महासभा की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने इशारा किया है कि ऐसा कोई भी कार्यक्रम जिससे माहौल बिगड़ता है उसे नहीं होने दिया जाएगा।
गोडसे यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को हुई बैठक में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया, 17 राज्यों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे
अखिल भारत हिन्दू महासभा 14 मार्च को गोडसे यात्रा निकालने जा रही है जो ग्वालियर में हिमस के कार्यालय दौलतगंज से शुरू होगी और सड़क मार्ग से होते हुए दिल्ली में हिन्दू महासभा भवन मंदिर मार्ग पर राष्ट्रीय नेताओं की भागीदारी के साथ पूरी होगी। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि यात्रा के माध्यम से नाथूराम गोडसे के बारे में लोगों को बताया जाएगा। ग्वालियर से दिल्ली तक पूरे रास्ते गोडसे के ज्ञान को बांटा जाएगा। हिंदू महासभा की गोडसे यात्रा निकालने का मकसद सिर्फ इतना है कि देश का बच्चा-बच्चा गोडसे के बारे में जाने। क्योंकि अभी तक लोग उनके सही साहित्य से अनजान हैं। यात्रा के लिए अनुमति मांगी गई है, लेकिन अभी तक प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है।
लगातार कर रहे बैठक
अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा 14 मार्च को ग्वालियर से दिल्ली तक निकाली जाने वाली गोडसे यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। रविवार को वार्ड 44 में जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई है। बैठक में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल और मोहन सिंह ने विचार रखे। बैठक में आरती सूर्यवंशी को महिला हिन्दू महासभा की जिला संयोजिका बनाया गया है।
इन राज्यों के सदस्य होंगे यात्रा में शामिल
अभी तक आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल सहित 17 राज्यों के प्रतिनिधियों ने गोडसे यात्रा में शामिल होने की सहमति मिल गई है। यह सभी गोडसे यात्रा में शामिल होंगे।