‘पश्चिम बंगाल में ममता दीदी पर भारी पड़ेंगे PM मोदी…’ और जानिए 5 राज्यों के चुनावों पर ज्योतिषियों ने क्या कहा

‘पश्चिम बंगाल में ममता दीदी पर भारी पड़ेंगे PM मोदी…’ और जानिए 5 राज्यों के चुनावों पर ज्योतिषियों ने क्या कहा


ज्योतिषियों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल में पार्टी को जीत दिलाएंगे. (File)

पश्चिम बंगाल के चुनाव में BJP जीेतेगी. ममता बनर्जी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी पड़ेंगे. यह बात ज्योतिषी कह रहे हैं. बड़े-बड़े ज्योतिषी उज्जैन में आयोजित ज्योतिषाचार्य सम्मेलन में शामिल हुए और एक ही सुर में बोले.



  • Last Updated:
    March 8, 2021, 9:33 AM IST

उज्जैन. ‘पश्चिम बंगाल में ममता दीदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी पड़ेंगे. यहां BJP ही जीतेगी, क्योंकि चुनाव में भाग ले रहे सभी नेताओं से ज्यादा पीएम की कुंडली भारी है. दूसरी ओर 4 अन्य राज्यों में BJP को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी…’ ये बात उज्जैन में 100 से ज्यादा ज्योतिषियों ने कही.

उज्जैन. अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मलेन का उज्जैन में समापन हुआ. सम्मेलन में देश-विदेश से 400 से अधिक ज्योतिषाचार्य शामिल हुए. समारोह का आयोजन अंबिका होटल में किया गया था. इस सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य अपने रिसर्च का आदान प्रदान करना था.  लेकिन, उससे भी बड़ा विषय बन गया ‘5 राज्यों के चुनाव  और उसके परिणाम’.

सभी ज्योतिषी बोले एक सुर में- पीएम की कुंडली सबसे भारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर टेरो, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, फलित  ज्योतिष, पंचांग ज्योतिष , ब्राह्मणीय ज्योतिष, सिद्धांत का ज्ञान रखने वाले ज्योतिषाचार्यो ने मंत्रणा की और सभी ने एक स्वर में बंगाल  चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंडली को सबसे भारी  बताया. सभी ने बंगाल में BJP  की जीत की बात कही. बाकी के चार राज्यों में  से कुछ राज्यों में BJP अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.








Source link