अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सिटी बस और आई बस में फ्री सेवा, एयरपोर्ट पर महिलाओं का गुलाब के साथ वेलकम, सिलावट ने लिया पूर्व लोस स्पीकर से आशीर्वाद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सिटी बस और आई बस में फ्री सेवा, एयरपोर्ट पर महिलाओं का गुलाब के साथ वेलकम, सिलावट ने लिया पूर्व लोस स्पीकर से आशीर्वाद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Free Service On City Bus And I bus, Welcome With Women Rose At Airport, Silavat Took Blessings From Former Los Speaker

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्री तुलसी सिलावट ने सुमित्रा ताई से आशीर्वाद लिया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शहर सहित देशभर में महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। इंदौर में भी महिला दिवस पर कई आयोजन हुए। इस खास दिन पर जहां महिलाओं के लिए आई बस और सिटी बस में सफर फ्री कर दिया गया है। वहीं, एयरपोर्ट पहुंचने वाली महिलाओं का गुलाब देकर वेलकम किया गया। मंत्री तुलसी सिलावट तो सुबह ही पूर्व लोस स्पीकर सुमित्रा महाजन से आशीर्वाद लेने पहुंच गए।

एयरपोर्ट पर महिलाओं का गुलाब देकर सम्मान किया गया।

एयरपोर्ट पर महिलाओं का गुलाब देकर सम्मान किया गया।

अपर आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर शहर में चलने वाली समस्त सिटी बस और आई बस में महिलाओं का सफर नि:शुल्क किया गया है। महिलाएं शहर में चलने वाली सिटी बस और आई बस में बिना किराया चुकाए सफर करें।

मंत्री तुलसी सिलावट का जुदा अंदाज
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर पहुंचे और उनका अभिनंदन और आशीर्वाद लिया। सिलावट ने कहा कि आज महिला दिवस के अवसर पर माता स्वरूपा ताई से आशीर्वाद प्राप्त करना पुण्य का कार्य है। सिलावट ने ताई को इंदौर और प्रदेश के लिए गौरव बताया। उन्होंने ताई सुमित्रा महाजन को स्मृति स्वरूप राम दरबार भेंट किया।

हर्बल गार्डन का शुभारंभ
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीरो वेस्ट वार्ड 4 के द्वारकाधीश में हर्बल गार्डन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कम्पोस्ट बनाओ, बागवानी अपनाओ कार्यशाला के साथ ही स्वच्छ इंदौर 3 आर प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान करते हुए कम्पोस्ट व बीज का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आयुक्त प्रतिभा पाल, पूर्व पार्षद चंगीराम यादव मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link