- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Farmer Leader Rakesh Tikait Said This Law Has Brought Ruin To Farmers, This Is A Group Of Robbers, They Have To Save The Country
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के श्योपुर की जैदा कृषि उपज मंडी में केन्द्र सरकार पर बरसते किसान नेता राकेश टिकैत
- श्योपुर के जैदा मंडी में नए कृषि कानूनों पर हो रही है किसान महापंचायत
- राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत को सुनने पहुंचे हजारों किसान
- पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर किए सील, नहीं आ पाए किसान
सोमवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र श्योपुर की जैदा कृषि उपज मंडी में राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत ने हुंकार भरी है। उन्होंने किसानों को साफ शब्दों में कहा है कि केन्द्र में कोई सरकार नहीं है, कंपनियां चल रही हैं। किसानों को बर्बाद करने के लिए यह कृषि कानून लाए हैं। यह लुटेरों की टोली है इनसे बचकर रहो। इनसे देश को बचाना है।
किसान किसी प्रदर्शन की अनुमति नहीं लें। बैरीकेड्स तोड़ो, आज यहां बैरीकेड्स तोड़ोगे तो कल दिल्ली में तोड़ पाओगे। जो डरे वो मेरे साथ न आए। सरकार बात करने में क्यों घबरा रही है। यह तो तीन कानून हैं, चुप रहे तो अभी 40 कानून और आने वाले हैं।
किसान नेता राकेश टिकैत को सुनने पहुंची किसान परिवार की महिलाएं
केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा श्योपुर में किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है। श्योपुर की जैदा कृषि उपज मंडी में किसान महापंचायत में राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत सहित अन्य किसान नेता शामिल हुए हैं। महापंचायत में MP के श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, अशोक नगर, राजस्थान के बारां, कोटा, सवाई माधोपुर सहित सीमावर्ती जिलों से किसान शामिल होने आए हैं। किसान पंचायत को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। किसान महापंचायत को लेकर 2 कंपनी SAF की बुलाई गई हैं। साथ ही कार्यक्रम स्थल सहित शहर में करीब 500 से 600 जवान व अफसर हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं।
खुद पेट्रोल डालकर आग लगाते हैं जनता को बदनाम करते हैं
श्योपुर की जैदा कृषि उपज मंडी में हो रही किसान महापंचायत में शामिल होने राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत सड़क मार्ग से श्योपुर पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे वह किसान महापंचायत में पहुंचे। यहां कुछ स्थानीय नेताओं के विचार व्यक्त करने के बाद उन्होंने अपनी बात शुरू की। शुरू से ही उन्होंने केन्द्र सरकार और कृषि कानून पर बेबाक बोलना शुरू कर दिया। केन्द्र सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह खुद पेट्रोल डालकर आग लगाते हैं और कहते हैं जनता ने आग लगा दी। यह चुनाव ऐसे ही नहीं जीतते हैं यह हरफनमौला हैं। इनसे बचो यह लुटेरों की टोली है। इनसे देश को बचाना है। कोई पॉलीटिकल पार्टी की सरकार होती तो बात होती। यह तो लुटेरे हैं।
श्योपुर में किसान महापंचायत में राकेश टिकैत को सुनने पहुंचे हजारों किसान
राजस्थान बॉर्डर किए सील
किसान नेता राकेश टिकैत की किसान महापंचायत को लेकर श्योपुर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। MP पुलिस ने राजस्थान के दोनों तरफ के बॉर्डर सील कर दिए हैं। जिस कारण काफी संख्या में किसान बॉर्डर क्रॉस कर आ ही नहीं पाए हैं। जिस तरह की अपेक्षा किसानों ने लगाई थी उससे काफी कम भीड़ रही है।