साउथेम्प्टन में खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की पुष्टि

साउथेम्प्टन में खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की पुष्टि


बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि टीम 6 महीने से बायो बबल में है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक होना है. यह मैच साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. पहले यह मैच लॉर्ड्स में खेला जाना था. बीसीसीआई ने नए वेन्यू की पुष्टि कर दी है.

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World test Championship) के फाइनल का वेन्यू आखिरकार तय हो गया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक फाइनल मुकाबला साउथेम्प्टन में होगा. पहले मैच लॉर्ड्स में होना था. लेकिन कोरोना महामारी के कारण खिलाड़ियाें की सुरक्षा को देखते हुए फाइनल के जगह में बदलाव किया गया है. हालांकि आईसीसी ओर से अब तक नए वेन्यू को लेकर घोषणा नहीं की गई है.

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे से कहा, ‘हां फाइनल साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. यह निर्णय बहुत पहले ले लिया गया था. कोरोना के कारण ऐसा हुआ, क्योंकि यहां मैदान के ही पास होटल है. कोरोना के बाद जब मुकाबले फिर से शुरू हुए तो इंग्लैंड ने यहां कई मुकाबले कराए.’ वनडे वर्ल्ड कप से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तुलना करने पर उन्होंने कहा कि सबकी अपनी-अपनी खासियत होती है. हालांकि काेरोना के कारण इसमें दिक्कत हुई. हम सभी टीम को बराबर मैच खेलते देखना चाहते थे.

पिछले साल जब कोरोना वायरस पीक पर थी, उस समय साउथेम्प्टन ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के मैचों की मेजबानी की थी. सौरव गांगुली टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश दिखे और कहा कि खिलाड़ी पिछले 6 महीने से बायो बबल में हैं. उम्मीद है कि हम फाइनल में न्यूजीलैंड को हराएंगे. कोहली और रहाणे को बधाई. ब्रिस्बेन में पंत की पारी शानदार थी.

यह भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: 20 साल के पडिक्कल ने कोहली को पीछे छोड़ा, बनाया नया रिकॉर्डआईपीएल में टीम इंडिया के सभी बड़े खिलाड़ी उतरते हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी के लिए उन्हें उचित समय मिल जाए, इसके लिए इस बार टी20 लीग को 30 मई को खत्म कर दिया जाएगा. लीग के मुकाबले छह वेन्यू पर कराए जाएंगे. टेस्ट के विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी इस बार आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा था. यानी वे भी इस दौरान टेस्ट को छोड़कर लीग की तैयारी करते रहेंगे.








Source link