एक दिन की कलेक्टर: अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया, विभागीय कामों की समीक्षा कर ग्राम सभा में भी हुई शामिल

एक दिन की कलेक्टर: अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया, विभागीय कामों की समीक्षा कर ग्राम सभा में भी हुई शामिल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कटनी20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक दिन की सांकेतिक कलेक्टर बनी अर्चना केवट

  • जिला पंचायत पहुंचकर बैठक में की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांकेतिक रुप से एक दिन के लिए कैमोर क्षेत्र निवासी अर्चना केवट कलेक्टर बनीं। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ के साथ उनका स्वागत किया गया। अर्चना को एक दिन का कलेक्टर बनाने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति जनजागरुकता के मद्धेनजर लिया गया था।

एक दिन का सांकेतिक रुप से कलेक्टर बनने के बाद कलेक्टर अर्चना केवट जिला पंचायत कार्यालय पहुंची। यहां कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने जिला पंचायत सभागार में बैठक में विभिन्न विभागों की गतिविधियों, कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा कलेक्टर अर्चना केवट ने की। इसमें महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों का विस्तृत रिव्यू प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी भी इस दौरान बैठक में दी गई। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों का रिव्यू करने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।

सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए कलेक्टर बनीं अर्चना केवट ने जिले में अति कम वजन के बच्चों पर विशेष फोकस करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सीएमएचओ से जिला चिकित्सालय में संचालित एनआरसी एवं स्व सहायता समूह की जानकारी भी ली।

मनचलों से दो बच्चियों को बचाया था, पीटते हुए थाने तक ले गई थीं; CM कर चुके हैं सम्मानित

सम्पादित कराई ग्रामसभा की कार्यवाही ​​​​​​​

कटनी जनपद के चाका ग्राम में आयोजित ग्राम सभा में कलेक्टर अर्चना केवट पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा की कार्यवाही सम्पादित कराई। ग्राम सभा में चाका सरपंच को एक बिटिया के बाद परिवार नियोजन कराने पर सम्मानित किया गया। वहीं लाडली लक्ष्मी योजना के हितलाभ का वितरण भी ग्राम सभा में सांकेतिक रुप से एक दिन की कलेक्टर अर्चना केवट ने किया। इस दौरान उन्होने कक्षा 10वीं में 88 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर एक बेटी का सम्मान भी किया। एक दिन की सांकेतिक रुप से कलेक्टर बनीं अर्चना केवट ने महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों का मैदानी स्तर पर विजिट कर जायजा लिया। इस दौरान वे अपने विजिट में ग्राम हिरवारा पहुंची। जहां पर लिटिल स्टार फाउण्डेशन द्वारा संचालित बालिका गृह का निरीक्षण कलेक्टर ने किया। उन्होंने बालिका गृह की बालिकाओं से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए।

जिला पंचायत में बैठक लेती सांकेतिक कलेक्टर अर्चना केवट

जिला पंचायत में बैठक लेती सांकेतिक कलेक्टर अर्चना केवट

एक दिन की सांकेतिक परियोजना अधिकारी बनीं अमृता
बड़वारा क्षेत्र में महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी ने क्षेत्र के मॉडल स्कूल में पढ़ने वाली होनहार बालिका अमृता सिंह को एक दिन का सांकेतिक परियोजना अधिकारी बनाया गया है। सांकेतिक परियोजना अधिकारी बनीं अमृता ने सोमवार को विकासखण्ड क्षेत्र के सभी पर्यवेक्षकों की बैठक ली। आंगनबाड़ी केन्द्रों को निर्धारित समय में खोलने के निर्देश सांकेतिक परियोजना अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को दिए।

खबरें और भी हैं…



Source link