Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भेड़ाघाट में ट्रेन डिरेल का माॅकड्रिल कर आपदा में अपनी तैयारियों को परखा।
- भेड़ाघाट में यात्री ट्रेन के तीन डिब्बे को डिरेल कराकर माॅकड्रिल हुआ
- रेलवे दुर्घटना होने पर फंसे और हताहत लोगों को समय से सुरक्षित करने के हुनर को परखा
पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) और आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने संयुक्त रूप से भेड़ाघाट में ट्रेन डिरेल का माॅकड्रिल किया। इस माॅकड्रिल में ट्रेन के तीन डिब्बों को दुर्घटनाग्रस्त दिखाया गया था। ट्रेन में फंसे और हताहत लोगों को त्वरित समय में अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इस माॅकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय में राहत-बचाव की अपनी क्षमता की परख करना था।
डीआरएम संजय कुमार विश्वास के मुताबिक इस संयुक्त माॅकड्रिल का मकसद था कि अगर एमपी में रेलवे दुर्घटना या कोई अन्य हादसा हो जाता है, तो हम किस तरह से फंसे हुए लोगों और हताहत लोगों को कम समय में रेस्क्यू कर लेंगे। डीआईजी आलोक कुमार सिंह के निर्देशन और सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार की निगरानी में 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी के 11जी प्रशिक्षित टीम और पमरे के कर्मियों ने संयुक्त अभ्यास किया।
तीन कोच को ओवरलैप करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कराया गया था
आठ मार्च सोमवार को तड़के चार बजे भेड़ाघाट में ट्रेन के तीन कोच को ओवरलैप और दुर्घटनाग्रस्त कराकर माॅकड्रिल शुरू किया गया। कोच में फंसे हुए लोगों और घायलों की सूचना प्रसारित हुई थी। इसके बाद संयुक्त बल के जांबाजों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। रेस्क्यू करने वाली टीम ने रेल कोच को जरूरी उपकरणों की मदद से काट कर घायलों को बाहर निकाला।
घायलों को निकालने कोच को काटने में जुटे टीम के जांबाज।
कोच काटकर घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
कोच को काटकर कुछ घायलों को रोप द्वारा उतार कर और कुछ फंसे हुए को स्ट्रेचर पर स्टेबल करके सही तरीके से रेस्क्यू कर मेडिकल स्टाफ द्वारा मेडिकल बेस पर पहुंचाया गया। इसके बाद सभी को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया। टीम कमांडर निरीक्षक दिनकर त्रिपाठी के मुताबिक एनडीआरफ टीम सभी प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं में राहत और बचाव कार्य में आगे रहती है।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ मॉकड्रिल
इस माॅकड्रिल के दौरान सुरेंद्र पाल माही (PCSO), डीआरएम संजय कुमार विश्वास, एके पाठक (SR.DSO), डॉ आर्यन मिश्रा (CMO), निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सहायक निरीक्षक राजेश गुप्ता रेस्क्यूवर पवन, राजकुमार, प्रेमचंद रमोला, बृजेश सहित अन्य मेडिकल स्टाफ और रेस्क्यू करने वाले उपस्थित थे।
ट्रेन के कोच को काटकर रेस्क्यू का प्रदर्शन करती एनडीआरएफ टीम।
माॅकड्रिल में घायल को कोच से सुरक्षित निकालते हुए।
रेस्क्यू करती एनडीआरएफ की टीम।